{"_id":"6a5be7d5253c5d161f047388","slug":"a-message-about-preventing-diabetes-and-high-blood-pressure-was-conveyed-through-cycling-rohtak-news-c-17-roh1020-890359-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: साइकिल चलाकर शुगर-बीपी से बचने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: साइकिल चलाकर शुगर-बीपी से बचने का संदेश दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जय भारत मंच जिला अध्यक्ष ने शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति साइकिल चलाकर लोगों को शुगर-बीपी से बचने का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष श्रीभगवान वर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइकिल यात्रा निकालने के साथ पौधरोपण करने के उद्देश्य से इस मुहिम को शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण में रुचि रखने वाले लोगों को वह पौधरोपण के लिए जागरूक करते हैं। लोगों को गाड़ी छोड़कर साइकिल अपनानी चाहिए। हमें पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना होगा। इस कार्यक्रम में डॉक्टर कीर्ति मलिक, उपदेश, सुदेश, सुमन, अनीता, भतेरी और प्रवेश ने स्वास्थ्य साइकिल यात्रा निकाली। संवाद