फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   a man's death in accident

कार से टकराकर ऑटो पलटा, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Mon, 21 Oct 2019 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
a man's death in accident
गोहाना (सोनीपत)। जींद मार्ग स्थित खंदराई मोड़ के पास ऑटो और कार की भिड़ंत हो गई, जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क पर पलट गया। ऑटो के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला जींद के गांव सिरसा खेड़ी के रहने वाला (60) आजाद फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता था। आजाद सोमवार को शहर में सामान खरीदने आया था और ऑटो में भरकर वापस अपने गांव जा रहा था। ऑटो में चालक संजीव समेत गांव सिरसा के रहने वाले रणधीर और रमेश भी सवार थे। जब ऑटो जींद मार्ग स्थित खंदराई मोड़ के पास पहुंचा तो एक कार से ऑटो की भिड़ंत हो गई और बीच सड़क पर पलट गया। आजाद ऑटो के नीचे दब गया और चालक संजीव, रणधीर व रमेश दूर जाकर गिरे। राहगीरों ने चारों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने आजाद को मृत घोषित कर दिया और तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed