रोहतक। मलमास या अधिक मास के पूर्ण होने के बाद मांगलिक कार्यों की बहार फिर से लौट आई है। लोगों ने विवाह आदि की तैयारियां तेज कर दी हैं। कहीं खरीदारी तो कहीं वाहन सजाए जा रहे हैं।
अब 25 जुलाई तक खूब मांगलिक कार्य हो सकेंगे। गोहाना रोड पीडब्ल्यूडी कॉलाेनी स्थित माता मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम मिश्रा ने बताया कि 17 मई से 15 जून तक अधिक मास पूर्ण हो गया। अब शुद्ध जेष्ठ मास शुरू हो गया है इसमें विवाद, गृह प्रवेश आदि तमाम मांगलिक कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि जून में 20, 22, 23, 24 व 29 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई में एक, तीन, चार, छह, सात, आठ, नौ व 11 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं। हालांकि, 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के कारण चातुर्मास शुरू हो जाएगा। इसके बाद अगले चार महीने तक कोई विवाह मुहूर्त आदि नहीं होगा। संवाद