फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A job fair will be held today at the District Development Bhawan.

Rohtak News: जिला विकास भवन में आज आयोजित होगा रोजगार मेला

Sat, 20 Jun 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
A job fair will be held today at the District Development Bhawan.
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में चलाए जा रहे व्यापक प्रचार अभियान के तहत स्थानीय मंडल रोजगार कार्यालय आज सुबह 9 बजे जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में मेगा रोजगार मेला लगाया जाएगा। प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल विज मेले का शुभारंभ करेंगे। इसमें लगभग 35 प्रतिष्ठित संस्थान एवं निजी क्षेत्र के नियोक्ता भाग लेंगे और मौके पर विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन

मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के साथ-साथ अप्रेंटिसशिप योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसमें रोहतक सहित आसपास के जिलों के कॉलेजों, बहुतकनीकी संस्थानों एवं आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त युवा, स्नातक, स्नातकोत्तर, 12वीं पास व अन्य रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी हरियाणा रोजगार विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण अवश्य करवाएं। सचिन गुप्ता ने सभी बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचें और इसका लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed