फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A delegation of Dhankhar Khap met with DGP in Powerlifter Rohit murder case

पैरा पावरलिफ्टर रोहित हत्याकांड: डीजीपी से मिला धनखड़ खाप का प्रिनिधिमंडल, आईजी रोहतक और एसपी को आदेश जारी

Tue, 09 Dec 2025 06:57 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 06:57 PM IST
सार

पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्याकांड में कार्रवाई न होने से नाराज धनखड़ खाप का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी ओपी सिंह से पंचकूला में मंगलवार को मिला।

विज्ञापन
A delegation of Dhankhar Khap met with DGP in Powerlifter Rohit murder case
डीजीपी से मिला धनखड़ खाप का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : संवाद

विस्तार

हुमायूंपुर गांव के राष्ट्रीय स्तर के पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्याकांड में कार्रवाई न होने से नाराज धनखड़ खाप का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी ओपी सिंह से पंचकूला में मंगलवार को मिला। डीजीपी ने आईजी रोहतक सिमरदीप सिंह व एसपी भिवानी सुमित कुमार को एक सप्ताह में कार्रवाई करने का समय दिया। साथ ही कहा कि पुलिस के अधिकारी मृतक की मां से मिलकर आएं।

विज्ञापन


खाप के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुमायूंपुर निवासी दीपक धनखड़ ने बताया कि डीजीपी ओपी सिंह ने आईजी व एसपी से ऑनलाइन सबसे पहले रोहित हत्याकांड में अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। उन्होंने पूछा कि वारदात के इतने दिन बाद भी सभी आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हुए। भिवानी एसपी सुमित ने कहा कि पुलिस ने कई बार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी है लेकिन आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

पीड़ित की मां से मिलकर आएं अधिकारी

खाप प्रतिनिधिमंडल में शामिल दीपक धनखड़ ने मीडिया के सामने कहा कि डीजीपी ने आईजी से कहा है कि वे मृतक दीपक धनखड़ की मां से मिलकर आएं। बताकर आएं कि पुलिस परिवार के साथ है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि अब डीजीपी से हुई बात का ब्यौरा धनखड़ खाप की पंचायत में रखेंगे। इसके बाद पंचायत निर्णय लेगी आगे आंदोलन करना है या नहीं।

भिवानी शादी समारोह में गया था रोहित धनखड़

परिजनों के मुताबिक रोहित धनखड़ 27 नवंबर को अपने दोस्त बौंद कलां निवासी जतिन के साथ शादी समारोह में रेवाड़ी खेड़ा गांव गया था। वहां बरातियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि जब रोहित व जतिन वापस कार से लौट रहे थे तब तीन कारों में सवार होकर आए युवकों ने घेर लिया। जनित कार लेकर फरार हो गया। रोहित को हमलावरों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। दो दिन बाद रोहित ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। भिवानी के सदर थाने में केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed