{"_id":"67df16e73854c66be30b7c16","slug":"a-conspiracy-to-murder-bhupendra-was-hatched-in-jail-rohtak-news-c-17-roh1020-621732-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जेल में रची गई थी भूपेंद्र की हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जेल में रची गई थी भूपेंद्र की हत्या की साजिश
Sun, 23 Mar 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। समर गोपालपुर निवासी भूपेंद्र की हत्या के आरोप में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान समर गोपालपुर निवासी जैकी और राजेश के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आपसी रंजिश में रेकी करके घटना काे अंजाम दिया गया था। पांच दिन के रिमांड के बाद शनिवार को अदालत में पेश किए गए और उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों ने हत्या को हादसा की शक्ल देने की साजिश अपने भाई के साथ मिलकर जेल में रची थी।
सदर थाना पुलिस ने बताया कि 15 मार्च को समर गोपालपुर निवासी भूपेंद्र की बाइक को एक कार ने टक्कर मारी थी। इसको पुलिस सड़क हादसा मान रही थी, लेकिन जब परिजन ने गांव के ही युवकों समेत 12 लोगों के खिलाफ शिकायत दी और आपसी रंजिश की बात बताई तो तत्काल हत्या में केस दर्ज करके जांच की गई।
सदर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी राजेश और जैकी को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जेल में बंद अपने भाई विजय से मिलने गए थे। वहीं पर उनसे चर्चा की तो सड़क हादसे के रूप में भूपेंद्र की हत्या की साजिश रची थी। वह जेल से निकले और भूपेंद्र की रेकी करने के बाद पता चला कि वह खेतों की ओर बाइक पर जा रहा है। उसी समय कार से उसकी बाइक को टक्कर मारी और भाग गए। पुलिस ने बताया कि विजय जेल में बंद है और उसी के कहने से इस वारदात को अंजाम देकर हादसे की शक्ल दी थी।
विज्ञापन
8 जनवरी को मृतक के पिता पर भी हुआ था जानलेवा हमला
समर गोपालपुर निवासी अरविंद ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि 8 जनवरी को उनके पिता सुरेश पर जानलेवा हमला किया गया। उनकी शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गांव के विजय को गिरफ्तार किया था। आरोपी इस समय जेल में बंद है और उसी से मिलने के लिए राजेश और जैकी गए थे। वहीं पर भूपेंद्र की हत्या की साजिश रची गई थी। यदि उस दिन भूपेंद्र न मिलता तो अरविंद या उनके पिता को भी निशाना बनाया जा सकता था।
हत्या के आरोपी राजेश और जैकी को पांच दिन के रिमांड के बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों ने जेल में साजिश रची थी और रेकी करके वारदात को अंजाम दिया था। यह बात पूछताछ के दौरान बताई थी।
- गुलाब सिंह, डीएसपी, सदर