{"_id":"6971160cb3e97b66640b8ff0","slug":"a-conference-was-held-on-the-topic-world-view-through-closed-doors-and-broken-windows-rohtak-news-c-196-1-nnl1003-135165-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वर्ल्ड व्यू थ्रू द क्लोज्ड डोर्स एंड ब्रोकन विंडोज विषय पर सम्मेलन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वर्ल्ड व्यू थ्रू द क्लोज्ड डोर्स एंड ब्रोकन विंडोज विषय पर सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन
फोटो नंबर-25महिला कॉलेज में सम्मेलन के दौरान अतिथियों का स्वागत करते स्टाफ सदस्य। स्रोत- संस
- फोटो : 1
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में वर्ल्ड व्यू थ्रू द क्लोज्ड डोर्स एंड ब्रोकन विंडोज विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें समानांतर तकनीकी सत्रों के दौरान लगभग 250 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
आयोजन का उद्देश्य समकालीन वैश्विक समाज, राजनीति, संस्कृति तथा मानवीय अनुभवों को इंटर डिसिप्लिनरी और मल्टी डिसिप्लिनरी दृष्टिकोण से समझना रहा। इसमें देश-विदेश के विभिन्न विवि और शैक्षणिक संस्थानों से आए विद्वानों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रो. दिलबाग सिंह, रजिस्ट्रार इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर तथा गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. अनिल कुमार खटकर, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ रहे।
विज्ञापन
प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि आज अकादमिक विमर्श सामाजिक चेतना और उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम बन चुका है, जबकि प्रो. खटकर ने इसे विचारों के आदान-प्रदान का प्रभावी मंच बताया।
सम्मेलन में पहुंचे वक्ता
सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में प्रो. सुरेश मित्तल (पर्ड्यू यूनिवर्सिटी, यूएसए), डॉ. पूनम मित्तल (लफायेट, यूएसए), डॉ. नवदीप संधु (कैलिफोर्निया, यूएसए), डॉ. अली अहमद खान एवं डॉ. प्रूढवी राजू (सऊदी अरब) तथा डॉ. आरिश ढिल्लों (टफ्ट्स यूनिवर्सिटी, यूएसए) शामिल रहे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रो. अशोक मोहापात्रा, प्रो. प्रकाश जोशी, प्रो. प्रवीण कुमार अंशुमन और प्रो. बिजेंदर सिंह प्रमुख वक्ता रहे।
विस्तृत व्याख्यान किया प्रस्तुत
सम्मेलन की कन्वीनर डॉ. पारुल गुप्ता ने विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। वहीं कॉर्डिनेटर प्रो. अजय थाकन ने बताया कि ऐसे आयोजन से क्रिटिकल थिंकिंग विकसित होती है। ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि यह सम्मेलन उच्चतर शिक्षा निदेशालय पंचकूला द्वारा प्रायोजित था। समापन सत्र में चीफ प्रॉक्टर प्रो. यशपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।