{"_id":"69f661227e7d71c31a0949aa","slug":"a-businessmans-driver-was-robbed-of-rupees-439-lakh-by-spraying-chilli-powder-in-his-eyes-rohtak-news-c-17-roh1019-849289-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कारोबारी के चालक से आंखों में मिर्ची पाउडर मारकर 4.39 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कारोबारी के चालक से आंखों में मिर्ची पाउडर मारकर 4.39 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
20-सोनीपत रोड पर हुमायूंपुर गांव के पास हुई लूट के संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद। स्रोत
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के क्रॉकरी कारोबारी के टेंपो चालक आकाश से शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन युवक हुमायूंपुर गांव के नजदीक 4.39 लाख रुपये लूट ले गए। आरोपियों ने पहले गाड़ी को ओवरटेक किया फिर चालक की आंखों में मिर्ची पाउडर मारकर वारदात अंजाम दी है। चालक ने आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
आकाश ने बताया कि वह हिसार रोड स्थित क्रॉकरी कंपनी लक्ष्मी सेल्स कॉरपोरेशन में चालक की नौकरी करते हैं। शुक्रवार सुबह टेंपो में माल सप्लाई करने सोनीपत गए थे। वहां अलग-अलग स्थानों पर माल उतारकर बैंकों की छुट्टी होने के कारण नकद राशि ली।
सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित प्रकाश बर्तन से 33,985 रुपये, रेलवे रोड स्थित कृष्णा ट्रेडर्स से 63,000 रुपये, कल्याण से 31,500 रुपये, हरिजा से 1,54,800 रुपये व गुड़मंडी स्थित कल्याण से 1,56,000 रुपये नकद लिए थे। इस तरह 4,39,285 रुपये टेंपो के डैश बोर्ड में रखकर करीब साढ़े 4 बजे रोहतक के लिए चल पड़े।
विज्ञापन
आकाश ने बताया कि जब वह हुमायूंपुर गांव के पास पहुंचे तो काले रंग की सप्लेंडर बाइक पर तीन युवक आए। दो ने हेलमेट लगा रखे थे जबकि बीच वाले ने चेहरे पर सफेद कपड़ा बांधा हुआ था। पहले युवकों ने उनकी आंखों में मिर्ची का पाउडर मारा, इसके बाद टेंपो के आगे बाइक अड़ा दी।
टेंपो रुकते ही आरोपियों ने उन्हें जबरन नीचे उतार लिया। एक युवक ने कमर में दो मुक्के मारे। दूसरे ने टेंपो की चाबी छीन ली। इसके बाद टेंपो के डैश बोर्ड में रखे 4,39,285 रुपये निकालकर भाग गए।
मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट व साइबर टीम की मदद से घटनास्थल की जांच की। देर रात लूट का मामला दर्ज किया गया।
-- -- -- -- -
उगाही का पता था लुटेरों को, एसपी ने गठित कीं पांच टीमें
बाइक सवार युवकों को पता था कि टेंपो चालक आकाश पैसे लेकर रोहतक जा रहा है। साजिश के तहत सोनीपत जिले की सीमा से रोहतक की सीमा में आते ही हुमायूंपुर गांव के पास ब्रेकर के पास वारदात को अंजाम दिया। जांच टीम का कहना है कि लुटेरों को पैसे की उगाही की भनक लग गई थी इसलिए वे सोनीपत से ही टेंपो का पीछा कर रहे थे। एसपी गौरव राजपुरोहित ने लुटेरों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की हैं।
लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस साइबर सैल की मदद से दबिश दे रही है। फुटेज को खंगाला जा रहा है। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी।
एसआई अश्वनी, प्रभारी थाना आईएमटी