फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A 13-and-a-half-year-old son shot himself dead with his father's licensed revolver.

Rohtak News: पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से साढ़े 13 साल के बेटे ने गोली मारकर दी जान

Wed, 13 May 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A 13-and-a-half-year-old son shot himself dead with his father's licensed revolver.
40- रोहतक ​स्थित आईएमटी सेक्टर-33 ए में किशोर की मौत की मामले में परिजनों से बात करते एसपी गौरव
रोहतक। केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर सतीश कुमार के साढ़े 13 वर्षीय बेटे जनक ने मंगलवार शाम पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पिता घर पर नहीं थे। एसपी गौरव राजपुरोहित ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शाम को सूचना मिली कि आईएमटी स्थित सेक्टर 33ए में गोली चली है। सूचना पाकर एसपी एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया व आईएमटी थाना प्रभारी एसआई अश्वनी कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जांच में पता सेक्टर-33 ए निवासी सतीश केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली में तैनात हैं। उनका बेटा जनक 9वीं कक्षा में पढ़ता था। शाम को घर पर उनकी दादी और मां दोनों थे। परिजनों ने बताया कि उनको नहीं पता क्यों जनक ने रिवाॅल्वर से गोली मारकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल एक्सपर्ट डाॅ. सरोज दहिया ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से बेटे ने कनपटी पर गोली मारकर जान दी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed