फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A 12-year-old boy got jelly for canal water in Kharavad

खरावड़ में नहरी पानी को लेकर 12 साल के किशोर को जेली मारी

Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
A 12-year-old boy got jelly for canal water in Kharavad
खरावड़ गांव में नहर के पानी के लिए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने जेली मारकर दूसरे पक्ष के 12 साल के किशोर को घायल कर दिया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में आईएमटी थाने में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खरावड़ गांव निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को सुबह साढ़े 11 बजे खेत में काम कर रहा था। उसी समय गांव के रहने वाले कृष्ण, उसका बेटा व पत्नी आए और नहर के पानी को लेकर कहासुनी करने लगे। उस समय खेत के पड़ोसी ने समझौता करवा दिया। रात में करीब साढ़े 9 बजे परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे तो आरोपियों ने लाठी, डंडे व जेली लेकर आए। एक आरोपी ने उसके बेटे विजय को जेली मारी। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल विनय को पीजीआई में दाखिल कराया गया। सूचना पाकर पीजीआई पहुंची और घायल के पिता के बयान दर्ज किए, जिसमें आरोपी कृष्ण, उसके बेटे सचिन, कृष्ण की पत्नी, शमशेर, प्रवीण, अमित, काला व कमला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed