फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भारत-पाक मैच देखने आए दर्शकों का बवाल

भारत-पाक मैच देखने आए दर्शकों का बवाल

Sat, 11 Jan 2014 05:54 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sat, 11 Jan 2014 05:54 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने के लिए बाग जहांआरा स्टेडियम में जुटे हजारों दर्शकों ने मैच में देरी होने पर जमकर बवाल काटा। दर्शकों ने अति अत्साह और पाकिस्तानी टीम के लंबे इंतजार की वजह से गुस्से में बार-बार दर्शक दीर्घा को लांघकर मैदान में प्रवेश किया। उन्होंने हवा में चप्पल-जूते और पानी की खाली बोतलें उछालीं। कुछ कुर्सियों के अलावा माइक सिस्टम सहित अन्य सामान को भी दर्शकों ने नुकसान पहुंचाया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस को मैदान खाली कराने के लिए कई बार दर्शकों को डंडे के साथ पीछे धके लना पड़ा। मैच में मुख्य अतिथि के तौर सांसद दीपेंद्र हुड्डा को आना था, मगर वह इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

सते अखाड़ा की ओर से शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमों के बीच मुकाबले का आयोजन किया गया था। इसके अलावा महिलाओं की हरियाणा और पंजाब की टीमों के बीच भी मुकाबला होना था। सुबह से ही दर्शक बाग जहांआरा स्टेडियम में पहुंचने लगे थे। कोई स्टेडियम की दीवारों पर बैठ गया, कोई पेड़ पर तो कोई साथ लगते घरों की छत पर। मैच सुबह दस बजे शुरू होना था, लेकिन कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी पाकिस्तान की टीम नहीं आई। उनके न आने पर हरियाणा और पंजाब की महिला टीम के बीच दोपहर के बाद मुकाबला करवा दिया गया। इस मैच में हरियाणा की लड़कियों ने पंजाब की लड़कियों को 35 के मुकाबले 30 अंकों से हराया। इस मैच के खत्म होने के काफी देर बाद भी भारत-पाक का मैच शुरू नहीं हुआ। इस पर दर्शकों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। दर्शकों ने हवा में चप्पलें, प्लास्टिक की बोतलें उड़ाई। टैंट के सामान के अलावा साउंड सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया और कुछ कुर्सियां तक तोड़ डाली। पाकिस्तान की टीम नहीं पहुंचने से दर्शकों में गुस्सा था और वे हंगामे पर आमादा थे। इस पर पुलिस को बल प्रयोग करके दर्शकों को खदेड़ना पड़ा। बाद में दो पंजाब नंबर की गाड़ियों में टीम पहुंची। एसडीएम प्रदीप डागर ने लगभग पांच बजे मैच शुरू करवाया। इसके बाद उतावले दर्शकों ने मैदान में बार-बार प्रवेश किया, जिस पर पुलिस से उनका सामना हुआ। इसी विवाद के बीच भारत की टीम ने पाक की टीम को आधे समय में 20 के मुकाबले 10 अंकों पर रोक दिया। हंगामे के बीच समय से पूर्व ही खत्म हुए मैच में आयोजकों के अनुसार भारत की टीम 28 -15 के अंतर से जीती। हालांकि मौके पर झज्जर के एसडीएम प्रदीप डागर, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, डीआरओ बलवान सिंह और नायब तहसीलदार मौजूद थे, मगर भीड़ बेकाबू रही और हंगामा करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed