फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रधानमंत्री 35 मिनट ही रूकेंगे गोरखपुर में

प्रधानमंत्री 35 मिनट ही रूकेंगे गोरखपुर में

Sat, 11 Jan 2014 05:54 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sat, 11 Jan 2014 05:54 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 13 जनवरी को फतेहाबाद के गांव गोरखपुर में मात्र 35 मिनट का ही समय दे पाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री गोरखपुर परमाणु संयंत्र का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी के डीआईजी एमपी गुप्ता ने शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 13 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर 2 बजे यहां के लिए चलेंगे। उनका विमान सिरसा के एयरफोर्स के एयरपोर्ट पर 2.50 पर पहुंचेगा। प्रधानमंत्री 2.55 मिनट पर हैलीकॉप्टर से फतेहाबाद के लिए रवाना होंगे। हैलीकॉप्टर 3 बजकर 25 मिनट पर गोरखपुर में एनपीसीआईएल की जमीन पर बनाए गए हैलीपेड पर लैंड करेगा। यहीं से प्रधानमंत्री सड़क द्वारा 3 बजकर 30 मिनट पर शिलान्यास स्थल पर पहुंचेंगे। गोरखपुर परमाणु संयंत्र की आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री उसके साथ लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे व जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 4 बजकर 5 मिनट पर प्रधानमंत्री गोरखपुर से उड़ान भरकर सिरसा पहुंचेंगे। वहां से वह कुछ देर बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


सुरक्षा उपायों पर की चर्चा
गोरखपुर में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यक्रम को लेकर विशेष सुरक्षा दस्ता (एसपीजी) ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की कमान संभाल ली। एसपीजी के डीआईजी एमपी गुप्ता ने जिला के आलाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक की और सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनसभा में आने वाले सभी नागरिकों को पर्याप्त जांच के उपरांत ही सभा स्थल में प्रवेश करने दिया जाए। इसके लिए उचित संख्या में डीएफएमडी उपकरण लगाए जाएं। उन्होेंने मुख्य अतिथि के लिए बनाई गई स्टेज, हेलीपैड स्थल, सेफ हाउस, बेरिकेटिंग, प्रदर्शनी व शिलान्यास स्थल का भी निरीक्षण किया और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आईजी अनिल राव ने बताया कि समारोह में सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। समारोह स्थल को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है और लगभग 30 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं जहां प्रत्येक वाहन की जांच के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। राइडर भी तैनात किए गए हैं। समारोह के दिन लिंक मार्गों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए 20 क्रेनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed