{"_id":"86-62045","slug":"Rohtak-62045-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर छीनी नकदी और कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर छीनी नकदी और कार
Rohtak
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। थाना लाखनमाजरा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव निदाना के पास एक युवक से हथियारों के बल पर चार बदमाश पांच हजार रुपये की नकदी व कार छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात गांव खेड़ी महम निवासी संजय अपनी कार लेकर लाखनमाजरा से घर आ रहा था। गांव निदाना के पास पहुंचा तो सड़क पर खडे़ चार युवकों ने कार को रुकवा लिया। कार रुकते ही युवकों ने संजय को पिस्तौल के बल पर काबू कर लिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर नीचे उतार दिया। युवकों ने संजय की जेब से मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये व गाड़ी छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद संजय ने इसकी सूचना लाखनमाजरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए क्षेत्र की नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की, परंतु लुटेरों के बारे में सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन