{"_id":"86-61997","slug":"Rohtak-61997-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर हुड़दंगियों पर कसेंगे नकेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर हुड़दंगियों पर कसेंगे नकेल
Rohtak
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। नववर्ष पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए रेंज पुलिस द्वारा खासा इंतजाम किया है। रोहतक, सोनीपत, पानीपत व झज्जर में जगह-जगह नाकेबंदी की जाएगी। इसके लिए चारों जिलों पर अतिरिक्त पुलिस बल के करीब आठ सौ जवानों की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। आईजी अनिल राव ने वीरवार को पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किए हैं कि शहर के सभी रेस्तरां व होटल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाए। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और बाइकरों को काबू करना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए प्रत्येक थाने में अलग से टीमें बनाने को कहा गया है। जिस क्षेत्र में हुड़दंगबाजी या बवाल हुआ तो संबंधित थाना प्रभारी इसके लिए जवाबदेह होंगे।
विज्ञापन