फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लूट के विरोध में रेलवे रोड जाम

लूट के विरोध में रेलवे रोड जाम

Thu, 26 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Thu, 26 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे रोड पर व्यापारी से पचास हजार रुपये छीनने से गुस्साए व्यापारियों ने रेलवे रोड मार्केट को बंद करके जाम लगा दिया। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। बाद में विधायक, जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम को स्कूटी पर सवार तीन युवक दुकानदार गगन से पचास हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। व्यापारियों ने युवकों का पीछा भी किया था, परंतु वे पकडे़ नहीं जा सके। घटना के विरोध में बुधवार को दुकानदारों ने रेलवे रोड मार्केट को बंद रखा और जाम लगा दिया। व्यापारियों का कहना था कि रेलवे रोड पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है और सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रेलवे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बख्शी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस जरूरी कदम नहीं उठा रही है। पहले भी यहां कई बार लूट व छीना झपटी की वारदातें हो चुकी हैं। वारदात के बाद पुलिस सुरक्षा पुख्ता और गश्त करने की बात करती है, परंतु बाद में इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। करीब एक घंटे बाद विधायक बीबी बतरा, जिला उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बात की। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि सुरक्षा पुख्ता की जाएगी और उन्होंने इस बारे में एसपी से भी बात की। एसपी ने कहा कि मार्केट में हर समय पीसीआर व राइडर तैनात रहेगी। इसके बाद व्यापारी माने और दुकानें खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed