फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hoodda goes around saying "I'll deal with you"; I am in Rohtak for two days-let him face me wherever he pleases: Abhay.

हुड्डा कहते फिरते हैं देख लूंगा, दो दिन रोहतक में हूं, जहां मर्जी देख लें : अभय

Sun, 23 Aug 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Hoodda goes around saying "I'll deal with you"; I am in Rohtak for two days-let him face me wherever he pleases: Abhay.
लाखनमाजरा में इनेलो के सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। कस्बे में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सियासी हमला बोला। चाैटाला ने कहा, हुड्डा कहते-फिरते हैं कि अभय को देख लूंगा। मैं दो दिन रोहतक में ही हूं, जहां मर्जी वहां देख लें।
अभय चौटाला ने कहा, 2024 में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के पीछे हुड्डा की भूमिका का खुलासा करेंगे। आरोप लगाया कि हुड्डा ने भाजपा के कहने पर 17 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिए थे जो चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन

--------
विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप पर हुड्डा बोले थे-मानहानि का करूंगा केस
अभय चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर एक षड्यंत्र के तहत राज्यसभा चुनावों में नौ विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। चौटाला का दावा था कि यह सब एक सुनियोजित चाल का हिस्सा है। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा करार दिया था। उन्होंने कहा कि यदि अभय चौटाला अपने आरोपों को साबित नहीं कर पाते हैं तो वे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर में सैकड़ों युवाओं ने इनेलो का दामन थामा
सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस और जजपा छोड़कर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा और जिला अध्यक्ष नफे लाहली ने युवाओं काे पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इनेलो नेता विश्वास भाली साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य अजय भाली सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अमित मोरवाल, सचिन नांदल, अमित बड़क, जोगिंदर पहलवान, मनजीत कन्हेली आदि मौजूद रहे।
बोले-हुड्डा ने जेल जाने के डर से हरियाणा में बनवाई भाजपा सरकार
रोहतक। अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा ने जेल जाने के डर से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाई। चौटाला ने कांग्रेस पर विपक्ष का फर्ज निभाने के बजाय भाजपा का साथ देने का आरोप भी लगाया। अभय चौटाला ने ये बातें शनिवार को लाखनमाजरा और कलानौर में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और गांव-गांव संपर्क साधने की अपील की।चौटाला ने 27 सितंबर को नूंह में होने वाली ताऊ देवीलाल की 113वीं जयंती रैली का न्योता भी दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों को घेरा। चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कई बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत का प्रमाण बताया।



कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सवाल
अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चिंताजनक है और भ्रष्टाचार चरम पर है। चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा जातीय ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाईचारे की धरती है और जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

लाखनमाजरा में इनेलो के सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद

लाखनमाजरा में इनेलो के सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed