{"_id":"86-61688","slug":"Rohtak-61688-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आरडब्ल्यूए संभालेंगी पार्कों का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आरडब्ल्यूए संभालेंगी पार्कों का जिम्मा
Rohtak
Updated Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। नगर निगम ने सभी पार्कों को संबंधित रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को सौंपने का फैसला लिया है। सोमवार को इस कड़ी में हकीकत नगर में स्थित जागरण पार्क की वहां की हकीकत नगर वेलफेयर सोसायटी ने खुद ही देखभाल करने का बीड़ा उठाया। जो भी वेलफेयर सोसायटी अपनी कालोनी के पार्क की खुद देखरेख करने की जिम्मेदारी लेती है, उसे नगर निगम द्वारा दो रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति माह के हिसाब से खर्च दिया जाएगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अपने पार्कों के रखरखाव के लिए एक रुपया 35 पैसे खर्च करता है, जबकि नगर निगम द्वारा पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए 2 रुपये प्रति वर्ग मीटर दिया जाएगा। हकीकत नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान नरेश जैन के नेतृत्व में वहां स्थित जागरण पार्क के रखरखाव का कार्य सोसायटी को सौंपा गया है।
नगर निगम आयुक्त एवं उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि रोहतक में छोटे बडे़ लगभग 60 पार्क हैं, जो विकसित हो चुके हैं। इन पार्काें का रखरखाव नगर निगम द्वारा किया जा रहा है, लेकिन अब निगम द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय में वहां की संबंधित वेलफेयर सोसायटी भी इसका रखरखाव कर सकेगी। अगर किसी कालोनी में वेलफेयर सोसायटी न हो तो वहां के लोग वेलफेयर सोसायटी बनाकर पार्क के रखरखाव का बीड़ा उठा सक ते हैं।