फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गोहाना रैली में सरकारी मशीनरी का हो रहा दुरुपयोग

गोहाना रैली में सरकारी मशीनरी का हो रहा दुरुपयोग

Sun, 10 Nov 2013 05:45 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 10 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रैली में सरकारी मशीनरी और प्रशासन का दुरुपयोग करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र ही नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों पर भी दबाव बना रहे हैं और नौकरशाह इस काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मोखरा के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता एमडीयू के गेट नंबर दो के बाहर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोखरा ने कहा कि रैली में भीड़ जुटाने के लिए सरकार जनता के खून-पसीने की कमाई पानी की तरह बहा रही है। उन्होंने कहा कि रैली में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में कृष्ण सिंधु, अनिल स्वामी, शविन मोहानियां, नवनीत अत्री, हेमन्त वत्स, सुनील जांगड़ा, प्रवीन मुदगिल, अजय खुंडिया, कवलदीप कुण्डू, दीपक रोहिल्ला, राजू, राहुल, शक्तिमान, नीरज, विनोद, प्रवीन वर्मन, आशीष, अवीष दलाल, रवि दलाल, राकेश, वतन कादयान, प्रदीप हुड्डा, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed