{"_id":"6a8c722e977057174a0a536c","slug":"fire-breaks-out-in-tent-house-warehouse-in-baliana-due-to-short-circuit-loss-of-nine-lakh-rupees-rohtak-news-c-17-roh1019-909673-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बलियाना में शॉर्ट-सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, नौ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बलियाना में शॉर्ट-सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, नौ लाख का नुकसान
Mon, 24 Aug 2026 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
51-गांव बलियाणा में टेंट हाउस में लगी आग को बुझाता अग्निशमन कर्मी स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। बलियाना गांव में सोमवार दोपहर शॉर्ट-सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। इसमें टेंट हाउस मालिक को करीब नौ लाख का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
संस्कार टेंट हाउस के मालिक सतपाल ने बताया कि साल 2015 में उन्होंने गांव में टेंट हाउस खोला था। गोदाम घर के अंदर ही दो मंजिला भवन में बनाया हुआ है। दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही बिजली आई तुरंत ऊपर वाले कमरे में शॉर्ट-सर्किट हो गया। उस समय वे नीचे थे।
इन्वर्टर के अंदर से आवाज आने लगी। वे इन्वर्टर खराब मानकर जांच करने लगे। तभी पड़ोसियों ने बताया कि गोदाम में ऊपर आग लगी हुई है। ग्रामीणों की मदद से जब तक आग बुझाते, तब तक पूरे गोदाम में फैल गई।
विज्ञापन
रजाई, कंबल, दरी, टेंट का कपड़ा, सोफे व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों व ग्रामीणों ने मिलकर जब तक आग पर काबू पाया तब तक नौ लाख से ज्यादा का सामान जलकर नष्ट हो गया था।
......
शादियों के सीजन की कर रहे थे तैयारी
सतपाल ने बताया कि तीन माह पहले ही ढाई लाख का नया सामान खरीदकर लाया था क्योंकि नवंबर में सीजन शुरू हो जाएगा। साथ ही, उनकी बेटी की भी नवरात्र में शादी है। उसकी भी तैयारियां चल रही हैं। अचानक हुए हादसे से परिवार सदमे में है।