फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees were overwhelmed listening to the description of Krishna Leela in the Srimad Bhagwat Katha.

Rohtak News: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु भाव-विभोर

Mon, 24 Aug 2026 09:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 24 Aug 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed listening to the description of Krishna Leela in the Srimad Bhagwat Katha.
50-आर्य नगर स्थित बाबा मूला संत दरबार में श्रीमद् भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
रोहतक। आर्य नगर स्थित बाबा मूला संत दरबार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में सोमवार को पांचवें दिन कथावाचक सच्चिदानंद महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन किया। बाल लीला सुन पंडाल में बैठे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं जीवन को प्रेम, त्याग और मस्ती से जीने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने माखन चोरी, कालिया नाग दमन और गोवर्धन लीला के प्रसंगों को विस्तार से बताया। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्री कृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महंत मदन गोपाल ने बताया कि यह ज्ञान यज्ञ 7 दिनों तक चलेगा जिसका समापन 26 अगस्त को होगा। दरबार में प्रतिदिन शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर संजय पुनियानी, संजय आहूजा, पवन आहुजा, अनिल गोसाई आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed