{"_id":"86-60638","slug":"Rohtak-60638-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से दो छात्रों की मौत
Rohtak
Updated Thu, 29 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जिले के गांव सुलौधा में तालाब में नहाते समय दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।
जानकारी के अनुसार गांव सुलौधा में 15 वर्षीय अंकित पुत्र धर्मपाल और राहुल पु़त्र सुरेश तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों तालाब में डूब गए। पता चलने पर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना से गांव में मातम छा गया है। ग्रामीण कुलदीप ने बताया कि दोनों बच्चे दसवीं कक्षा में पढ़ते थे। डॉ अभिमन्यु ने बताया कि डाइविन केस के दो बालकों को सामान्य अस्पताल लाया गया था। उनका उपचार भी किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।