{"_id":"86-52404","slug":"Rohtak-52404-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी-महम-रोहतक लाइन का शिलान्यास जल्द : दीपेेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी-महम-रोहतक लाइन का शिलान्यास जल्द : दीपेेंद्र
Rohtak
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज देश में विकास की बात होती है तो सबसे पहले हरियाणा की चर्चा होती है। प्रदेश में विकास की लहर चल रही है। सांसद शुक्रवार को महम हलके के गांव डोभ और गद्दी खेड़ी में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ महम के विधायक आनंद सिंह दांगी भी थे। सांसद ने बहुजमालपुर, सिंहपुरा, सुंदरपुर और घरौंठी गांवों में भी ग्रामीणों से रूबरू हुए।
सांसद ने कहा कि विकास की इसी श्रंखला में हांसी-महम-रोहतक रेल लाइन का शिलान्यास जल्द होगा और उसके तुरंत बाद काम शुरू हो जाएगा। हांसी-महम रेल लाइन से सिरसा और हिसार सहित हरियाणा के एक बड़े हिस्से का दिल्ली से सीधा जुड़ाव होगा। न केवल रेल मार्ग बल्कि रोहतक-हिसार मार्ग को फोरलेन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सांसद ने कहा कि रेल, पुल, सड़क या फिर अस्पतालों जैसी बड़ी परियोजनाओं का काम दिल्ली में बैठकर भी हो सकता है लेकिन गांव की समस्याओं की जानकारी और उनका समाधान गांव में ही आकर होता है। इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जयदीप धनखड़, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष राजेश भालौठ, बिल्लू हुड्डा, चत्तर सिंह, बिशन दुआ, चतर सिंह, कृष्ण छाबड़ा, सुरेंद्र पंवार, विकास सीसर, बिजेंद्र आदि मौजूद थे।