{"_id":"86-51526","slug":"Rohtak-51526-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार आतंकवाद रोकने में विफल : तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार आतंकवाद रोकने में विफल : तोगड़िया
Rohtak
Updated Tue, 26 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि सरकार आतंकवाद रोकने में पूरी तरह से विफल रही है और देश में जनविरोधी ताकते कहीं पर भी बम विस्फोट करने में सक्षम है। यह सब कुछ सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। वे सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ही राम मंदिर का मुद्दा उठाया जाता है लेकिन सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। सन् 1997 में केंद्र सरकार ने शपथ पत्र दिया था कि यदि अयोध्या में हिंदू मंदिरों के अवशेष मिलते हैं तो यहां पर मंदिर बनाने की इजाजत दी जाए। पुरातत्व विभाग ने भी अपनी रिपोर्ट दी थी, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर्यावरण का बहना बनाकर राम सेतु तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में हुए बम विस्फोट से साबित हो गया है कि सरकार आतंकवाद रोकने में अक्षम है। डा. तोगड़िया ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण यह परिणाम सबके सामने हैं।
इस मौके पर व्यापार मंडल ने डा. प्रवीण तोगड़िया का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री राकेश, विनोद श्रीवास्तव, इंद्रजीत, श्रवण सैनी, देवेंद्र गोयल, अमित सुनेजा, ईश बजाज, प्रदीप जैन, सुरेंद्र बंसल उपस्थित रहे।