{"_id":"86-47058","slug":"Rohtak-47058-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के विकास बिना देश का विकास नहीं : जोवल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के विकास बिना देश का विकास नहीं : जोवल
Rohtak
Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। विजिलेंस के सेवानिवृत्त डीजीपी आरसी जोवल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के बिना देश का उत्थान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि छात्रों को महापुरुषों के साहित्य का अध्ययन करना चाहिए ताकि नई सोच उत्पन्न हो। वे बुधवार को डा. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन द्वारा एमडीयू के डा. अंबेडकर हाल में आयोजित डा. अंबेडकर छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस समारोह में 486 प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में 2012 के लिए रोहताश और मंगल सिंह को युवा भीम अवार्ड प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई में अच्छी मेहनत करके छात्र प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। इसलिए लक्ष्य तय करके छात्रों को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाआें का उत्थान सबसे जरुरी है। देश तभी तरक्की करेगा जब महिलाओं का सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने विश्व में देश को एक नई पहचान दिलाई थी और वे बहुत बडे़ विद्वान थे। देश उन्होंने कहा कि आज हमे डा. अंबेडकर द्वारा दिए गए रास्ते पर चल कर देश और समाज को नई दिशा दिलाने के लिए वचनबद्ध होना चाहिए। समारोह को पीजीआई के प्रो. बसंत सिरोहीवाल, बिजेंद्र संभरवाल, डा. गुलशन प्रकाश, शिवा चौधरी, डा. भूप सिंह, विक्रम सिंह डूमोलिया आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन