फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   9th day of strike: 600 tonnes of garbage picked up in the dark of night, 200 tonnes still rotting

हड़ताल का 9वां दिन : रात के अंधेरे में उठाया 600 टन कचरा, अब भी 200 टन सड़ रहा

Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
9th day of strike: 600 tonnes of garbage picked up in the dark of night, 200 tonnes still rotting
नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के कारण माता दरवाजे के पास सड़क पर फैली गंदगी और उसके बगल से गुज?
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ गई है। दिवाली पर शहर की सड़कों, गलियों, चौक व चौराहों पर 800 टन के करीब कचरा सड़ रहा था। नगर निगम की टीम ने मंगलवार व बुधवार की रात में 200 के करीब निजी एजेंसी के सफाई कर्मचारियों को सड़क पर उतारा और अंधेरे में शहर में जगह-जगह से कचरा उठवाया, लेकिन पुराने शहर में अब भी 200 टन के करीब कचरा सड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी 19 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। पहले हड़ताल को 23, फिर 26 अक्तूबर तक बढ़ाया गया। सरकार के मांगें पूरी नहीं करने पर अब हड़ताल को 29 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया। दिवाली से पहले व बाद में शहर के अंदर जगह-जगह कचरा सड़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक हर रोज शहर से सामान्य दिनों में 200 टन के करीब कचरा निकलता है। दिवाली पर कचरे की मात्रा 250 टन तक पहुंच गई।
विज्ञापन

नगर निगम ने कचरा उठाने का कार्य निजी एजेंसी को दे रखा है। ऐसे में हड़ताल के बावजूद एजेंसी अपने कर्मचारियों के माध्यम से कई जगह से कचरा उठाने में कामयाब रही, लेकिन कई जगह विरोध का सामना करना पड़ा। निगम प्रशासन ने दिन की जगह अब रात को कचरा उठाने का निर्णय लिया है। मंगलवार की रात में दिल्ली बाईपास, मेडिकल मोड़, पीजीआईएमएस, कोर्ट कांप्लैक्स, सुभाष चौक व दूसरी जगह से कचरा उठाया गया। इसके लिए बुलडोजर के साथ-साथ 10 से 12 ट्रैक्टर-ट्रॉली व दूसरी गाड़ियां इस्तेमाल की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड पर रात को करवाई गई सफाई
मंगलवार सुबह लोगों ने रेलवे रोड बाजार में सफाई की थी। इससे नाराज सफाईकर्मियों ने दोबारा कचरा फैला दिया था। ऐसे में निगम की तरफ से रात के अंधेरे में बाजार की सफाई कराई गई। उठाए गए कचरे को रातोंरात भिवानी रोड स्थित सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट ले जाया गया, जहां कचरे का ऊंचा ढेर लग गया है।
निगम में चल रहा कामकाज, बाहर नारेबाजी
नगर निगम में बाहर जहां सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे, वहीं कार्यालय में कामकाज चल रहा था। निगम आयुक्त व संयुक्त आयुक्त कार्यालय में नहीं थे, लेकिन कर्मचारी अपने काम में लगे हुए थे। टैक्स ब्रांच के अंदर भी काम चल रहा था।
नगर निगम के सफाईकर्मी शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। सूचना मिली है कि रात के अंधेरे में नगर निगम कचरा उठवा रहा है। टीम गठित करके कचरा उठाने वाले कर्मचारियों से अपील की जा रही है कि वे हड़ताल में शामिल हों। किसी पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। हड़ताल 29 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। -संजय बिड़लान, प्रधान नगर निगम कर्मचारी संघ

निगम प्रशासन ने रात में कचरा उठाने का निर्णय लिया है। दिवाली पर एकत्रित ज्यादातर कचरा मंगलवार रात को उठवा दिया। बचे हुए कचरे को बुधवार की रात में उठाया जाएगा। इसके लिए 200 कर्मियों को उतारा जा रहा है। 90 प्रतिशत कचरे को उठवा दिया जाएगा। -धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम
शहरवासी पूछ रहे सवाल
आठ दिन से हड़ताल चल रही, लेकिन निगम ने पहले क्यों नहीं रात को कचरा उठवाया।
शहरवासियों की दिवाली कचरे के बीच बीती, बाजारों तक में कचरा सड़ता रहा। क्यों नहीं उठाया गया।
शहर की सड़कें व गलियां धूल व मिट्टी से अटी पड़ी हैं, उनको कब साफ करवाया जाएगा।
पुराने शहर में ज्यादातर जगह कचरा पड़ा, निगम कब उठवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed