फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   9.8 crore will be spent on construction and repair of school buildings.

Rohtak News: स्कूलों में भवनों के निर्माण व मरम्मत पर खर्च होंगे 9.8 करोड़

Sat, 21 Feb 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
9.8 crore will be spent on construction and repair of school buildings.
16 अमर उजाला के माई सिटी अंक में 7 अगस्त 2025 को प्रका​शित स्कूलों की खबर।
विज्ञापन




फोटो : 16 से 18 इंपैक्ट



- प्रशासन ने विद्यालयों में भवन निर्माण व मरम्मत कार्यों के लिए जारी की धनराशि

- 13 में से छह गांवों के स्कूलों में 56.7 लाख रुपये से होगी भवनों की होगी मरम्मत
इंपैक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिला के सात गांवों में राजकीय विद्यालयों के नए भवनों के निर्माण व तीन गांवों में 17 क्लासरूम को बनाने के लिए लगभग 9.8 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा छह गांवों में विद्यालयों के भवनों की मरम्मत भी की जाएगी। शासन ने इसके लिए धनराशि जारी कर दी है।
जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि कलानौर खंड के गांव लाहली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आठ कक्षों व पांच शौचालयों सहित वाटर टैंक के निर्माण पर 87.4 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा शुगर मिल कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छह कक्षों, चार शौचालयों व चहारदीवारी के निर्माण पर 73 लाख रुपये से स्कूलों की हालत सुधारी जाएगी।
विज्ञापन


नौनंद राजकीय प्राथमिक पाठशाला का 1.33 करोड़ से होगा निर्माण



सांपला में राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला के नए भवन के निर्माण पर 1.33 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसी तरह, मंडी स्थित राजकीय मॉडल स्कूल में तीन क्लासरूम व विज्ञान प्रयोगशाला बनाने के लिए 82.2 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा नौनंद के स्कूल भवन निर्माण में 1.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरैंटी व सुंदरपुर में भवन निर्माण में खर्च होंगे 75-75 लाख रुपये
लाखनमाजरा खंड के गांव चांदी स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय के नए भवन के निर्माण पर करीब 74 लाख व खरैंटी के प्राथमिक विद्यालय में लगभग 1.3 करोड़ खर्च किए जाएंगे। साथ ही नांदल के प्राथमिक विद्यालय में 49.5 लाख व सुंदरपुर के प्राथमिक विद्यालय में 74.4 लाख रुपये खर्च होंगे।


56.71 लाख से छह विद्यालयों में होगी भवनों की मरम्मत
लाखन माजरा खंड के इंद्रगढ़ राजकीय मॉडल स्कूल में मरम्मत कार्य पर 7.46 लाख, इंद्रगढ़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण पर 10.22 लाख रुपये, महम खंड के गांव भैणी मातो राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण पर 7.35 लाख रुपये, सैमाण राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण पर 38 हजार, महम के गंगानगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी के निर्माण पर 15.82 लाख व निंदाना खास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण पर 15.48 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।


वर्जन
सरकार को सात गांवों में राजकीय विद्यालयों के नए भवनों के निर्माण व तीन गांवों में अतिरिक्त क्लासरूम के निर्माण बारे प्रस्ताव भेजा था। अब सरकार की ओर से इस कार्य के लिए नौ करोड़ 21 लाख 68 हजार रुपये की राशि जारी की गई है।

- सचिन गुप्ता, जिला उपायुक्त।

16 अमर उजाला के माई सिटी अंक में 7 अगस्त 2025 को प्रकाशित स्कूलों की खबर।

16 अमर उजाला के माई सिटी अंक में 7 अगस्त 2025 को प्रकाशित स्कूलों की खबर।

16 अमर उजाला के माई सिटी अंक में 7 अगस्त 2025 को प्रकाशित स्कूलों की खबर।

16 अमर उजाला के माई सिटी अंक में 7 अगस्त 2025 को प्रकाशित स्कूलों की खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed