फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   9500 childrens has vaccinated in Rohtak of age 12 to 14 years

अमर उजाला अभियान: टीकाकरण में बड़ों से आगे बच्चे, बेटियां भी नहीं पीछे, 12 से 14 वर्ष के 9500 बच्चे वैक्सीन लगवा चुके

Tue, 29 Mar 2022 02:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 02:22 AM IST
सार

रोहतक में 15 से 18 वर्ष तक के 60102 किशोर-किशोरियों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। 12 से 14 वर्ष के 9500 बच्चे वैक्सीन लगवा चुके हैं।

विज्ञापन
9500 childrens has vaccinated  in Rohtak of age 12 to 14 years
health - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के खतरे को लेकर समाज जागरूक हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए टीकाकरण अभियान से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। इस दौड़ में बच्चे भी बड़ों से पीछे नहीं हैं। बेटियां भी बढ़ चढ़कर आगे आ रही हैं। यही वजह है कि 12 से 14 वर्ष के 9500 बच्चे वैक्सीन लगवा चुके हैं। यही नहीं 15 से 18 वर्ष के भी 60 हजार से अधिक किशोर व किशोरियों ने वैक्सीन लगवाकर समाज को टीकाकरण कराने का संदेश दिया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो जिले में 1642473 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 900811 को पहली व 733482 को दूसरी डोज लगाई गई है। बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या भी 8180 पहुंच गई है। इसमें बुजुर्ग व प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिले के 55 केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत विभाग 881168 पुरुषों व 752848 महिलाओं को वैक्सीन लगा चुका है। कोविशील्ड वैक्सीन को सबसे अधिक पसंद किया गया है। इसे लगवाने वालों की संख्या 13,20,895 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण में बच्चे भी पीछे नहीं हैं। जिले में 16 मार्च से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक करी 9500 बच्चे वैक्सीन लगवा चुके हैं। परीक्षा व अवकाश के बावजूद बच्चों ने टीकाकरण के प्रति खासी रुचि दिखाई है। यही वजह है कि कम समय में भी ज्यादा टीकाकरण हुआ है। जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 60102 किशोर व किशोरियों ने वैक्सीन लगवाई है। यह सराहनीय है। 

बच्चे बोले- शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है वैक्सीन

सरकार ने महामारी से सुरक्षित बनाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी कड़ी में मैंने भी दोनों वैक्सीन लगवा ली है। यह वैक्सीन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। - हिताक्षी, पटेल नगर 

 

कोरोना महामारी की दूसरी लहर जानलेवा साबित हुई है। महामारी का खतरा अभी बना हुआ है। इसलिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग लगातार टीकाकरण अभियान चलाए हुए है। महामारी से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। खुद भी दोनों वैक्सीन लगवा चुकी हूं। - कनिका, पटेल नगर 

 

कोरोना का खतरा बना हुआ है। इस खतरे को देखते हुए बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। महामारी से अपनी सुरक्षा के लिए कोरबी वैक्स की डोज लगवा ली है। यह किसी तरह से नुकसानदायक नहीं है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। - मानसी, डीएलएफ 

 

जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत बड़ों व बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं। लड़का व लड़कियों की अलग संख्या नहीं रखी जा रही है। विभाग का लक्ष्य केवल बच्चों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने का है। यह काम जोर शोर से जारी है। अब तक 15 से 18 वर्ष के 60 हजार से अधिक व 12 से 14 वर्ष के 9500 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। - डॉ. भंवर सिंह, नोडल अधिकारी, टीकाकरण 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed