फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वर्कशॉप मैनेजर को शासन ने किया स्थानांतरित

वर्कशॉप मैनेजर को शासन ने किया स्थानांतरित

Thu, 12 Jul 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
वर्कशॉप मैनेजर को शासन ने किया स्थानांतरित
शासन ने दिए तत्काल प्रभाव से चार्ज छोड़ने के आदेश
विज्ञापन

-बसों की ब्रेक नहीं लगने व दवाएं नहीं होने का मामला पहुंचा था शासन तक
इंपैक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बसों की हार्डलाइनिंग खराब होने से दो बसों के ब्रेक नहीं लगने और बसों के फर्स्ट एड बॉक्सों में दवाएं नहीं होने के मामले में रोहतक वर्कशॉप मैनेजर गुलाब सिंह पर गाज गिर गई है। शासन ने उन्हें जींद स्थानांतरित करके तत्काल पहुंचने के आदेश दिए हैं। शासन के आदेश के चलते बुधवार की दोपहर उन्होंने पदभार छोड़ दिया।

14 जून को रामनगर के लिए जा रही बस की दिल्ली के पास बस फेल हो गई थी, जिसके चलते बस डिवाइडर पर चढ़ गई थी। 15 जून की सुबह आगरा जा रही बस की हार्डलाइनिंग में खराबी आने से ब्रेक नहीं लगे जिसमें चालक-परिचालक समेत पांच लोग घायल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देख महाप्रबंधक राहुल जैन ने जांच के आदेश दिए। पिछले दिनों अमर उजाला की टीम ने रोहतक डिपो की बसों की पड़ताल की। जिसमें पता चला कि अधिकांश बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं हैं। जिन बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगे मिले, उनमें दवाओं की जगह सीट साफ करने का कपड़ा, प्याज, चाकू आदि सामान रखा मिला। इस मामले में महाप्रबंधक का कहना था कि इसके लिए वर्कशॉप मैनेजर जिम्मेदार हैं क्योंकि बस की सारी व्यवस्थाएं देखना उन्हीं की जिम्मेदारी है। जब यह मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा तो उन्होंने गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए। बताते हैं कि सोमवार की शाम को जींद के लिए स्थानांतरण आदेश आया। निर्देश दिए गए कि वर्कशॉप मैनेजर तत्काल चार्ज छोड़कर जींद पहुंचे। जिसके चलते गुलाब सिंह ने बुधवार को जींद जाने के लिए चार्ज छोड़ दिया। महाप्रबंधक राहुल जैन ने वर्कशॉप मैनेजर की जींद के लिए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed