{"_id":"5b1064ba4f1c1ba56e8b5952","slug":"91527801018-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर अभी भी 20 रुपये में बेची जा रही पानी की बोतल, वाटर वेंडिंग मशीन का लाभ नहीं ले रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर अभी भी 20 रुपये में बेची जा रही पानी की बोतल, वाटर वेंडिंग मशीन का लाभ नहीं ले रहे यात्री
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए-3
रोहतक रेलवे स्टेशन पर बीस रुपये में पानी की बोतल देता दुकानदार
एमए-4
सीपीआरओ नितिन चौधरी
एमए-5
दुकानदार से बीस रुपये में खरीदी गई बोतल
एमए- 6
रेलवे स्टेशन पर लगाई गई वाटर वेंडिंग मशीन, जिस पर पानी खरीदने के प्रति यात्री नहीं है जागरुक।
अमर उजाला पड़ताल
रेलवे स्टेशन पर अभी भी 20 रुपये में बेची जा रही पानी की बोतल, वाटर वेंडिंग मशीन का लाभ नहीं ले रहे यात्री
अमर उजाला ने पड़ताल की तो हुआ खुलासा
-वेंडिंग मशीन पर सिर्फ एक रुपये में मिलता है एक ग्लास पानी
-सीपीआरओ बोले-मामला गंभीर, जांच के बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही कहा जाएगा या फिर कुछ और कि रेलवे स्टेशन पर अभी भी 20 रुपये में पानी की बोतल बेची जा रही है। जबकि नियम 15 रुपये में पानी की बोतल बेचने का है। यहीं नहीं यात्री वाटर वेंडिंग मशीन का लाभ भी नहीं ले रहे हैं। जबकि मशीन पर सिर्फ एक रुपये में पानी का ग्लास मिलता है। रेलवे अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच कराने की बात कहीं है।
पड़ताल के दौरान अमर उजाला को कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला
स्थान- यात्रियों के लिए बैठने के स्थान पर स्थित दुकान
यहां पर रिपोर्टर ने पानी की बोतल खरीदी। दुकानदार ने बोतल के बदले बीस रुपये मांगे। 15 रुपये की बोतल की बात कहने पर दुकानदार ने कहा कि अब रेट बढ़ गए है। अब 15 में बोतल नहीं मिलती है।
स्थान- स्टेशन मास्टर के कार्यालय के पास स्थित दुकान
यहां पर रिपोर्टर ने पानी की बोतल खरीदी। दुकानदार ने पवन नाम लिखी पानी की बोतल दी। 15 रुपये एक बोतल के बदले लिए गए।
यात्री मनोज कुमार, सतपाल सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एक दुकानदार यात्रियों से एक बोतल के बदले 20 रुपये वसूलता है। मगर शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नही करते हैं। मामले की शिकायत रेल मंत्री को पत्र भेजकर करने की बात कहीं है।
विज्ञापन
---
वाटर वेंडिंग मशीन का नहीं ले पा रहे लाभ
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। एक रुपये में एक ग्लास, एक लीटर पांच, दो लीटर 12 व पांच लीटर पानी मात्र बीस रुपये में मिलता है। बावजूद इसके यात्री मशीन से पानी लेने के प्रति जागरूक नहंी हो पा रहे हे। पड़ताल के दौरान मशीन करीब आधा घंटे तक खाली ही पड़ी रही। कोई भी यात्री पानी भरता नजर नहीं आया।
---
रोहतक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पानी की बोतल के 20 रुपये वसूलने का मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा वाटर वेंडिंग मशीन से पानी लेने के प्रति भी यात्रियों को जागरूक किया जाएगा-नितिन चौधरी, सीपीआरओ रेलवे
---
मामले की जानकारी से किया इनकार
स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर बीस रुपये में पानी की बोतल बेचने का मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।