{"_id":"5ae0e3794f1c1b56098b66b8","slug":"91524687737-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर के दाम पांच रुपये लगाए तो सड़क पर फेंके टमाटर, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर के दाम पांच रुपये लगाए तो सड़क पर फेंके टमाटर, लगाया जाम
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टमाटर के दाम पांच रुपये लगाए तो सड़क पर फेंके, लगाया जाम
चरखी दादरी।
किसानों को टमाटर की फसल के उचित दाम न मिलने पर बुधवार देेर रात सड़क पर टमाटर बिखेरकर जाम लगाया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की जिससे सड़क यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा। बाद में किसानों ने खुद ही जाम खोल दिया ।
क्षेत्र के किसानों ने टमाटर की फसल के उचित दाम न मिलने पर देर रात करीब पौने नौ बजे महेंद्रगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। किसानों ने टमाटर सड़क पर बिखेर दिए और प्रदर्शन करने लगे। इससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। काफी देर तक नारेबाजी के बाद किसानों ने खुद ही जाम खोल दिया।
किसान जगदीश कुमार, अनिल कुमार, किसान महीपाल सिंह, घनश्याम,भीम सिंह, जयपाल ने बताया कि उन्होंनेे टमाटर की खेती कर रखी है अब उनकी फसल पककर तैयार है। आए दिन वे टमाटर की बिक्री करने मंडी आ रहे हैं लेकिन इस समय उन्हें टमाटर के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इन किसानों ने बताया कि उन्हें पांच रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर टमाटर बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें भावंातर योजना के तहत जे -फार्म भी नहीं मिल पा रहा है। इन किसानों ने बताया कि अगर उन्हें यह जे-फार्म उपलब्ध हो जाता है उन्हें सरकारी रेट 10 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव मिल सकता है लेकिन विभाग की ओर से यह फार्म उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। वहीं मार्केट कमेटी पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सब्जी मंडी आढ़तियों को यह जे-फार्म किसानों में बांटने के लिए दे रखे हैं। किसानों को यह जे-फार्म सब्जी मंडी आढ़तियों से लेना चाहिए ताकि उनकी टमाटर की फसल के उचित दाम मिल सके। इन किसानों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर रोष प्रकट किया। बाद में इन किसानों ने खुद ही जाम खोल दिया। जाम लगने से काफी देेर तक सड़क मार्ग पर यातायात बाधित रहा।