फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आधार कार्ड

आधार कार्ड

Wed, 18 Apr 2018 03:15 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
डाकघरों में आधार कार्ड बनने की शुरुआत करने को एक महीने में भी नहीं पूरे हुए ‘दो दिन’
विज्ञापन

एक महीने से ऊपर बीत चुका है, अभी तक शहर के डाकघरों में आधार कार्ड बनने शुरू नहीं
आधार कार्ड के लिए लोग डाकघरों के लगा रहे चक्कर, नहीं अपडेट हो रही आधार की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
निजी आधार कार्ड सेंटरों को लेकर लगातार आ रहीं शिकायतों के बाद सरकार ने डाकघरों में आधार कार्ड बनाने का फैसला लिया, जिसके बाद योजना को अमली जामा पहनाने के लिए डाकघरों को निर्देश भी दे दिए। मशीनें भी आ गई, लेकिन डाकघरों में अभी तक आधार कार्ड बनना शुरू नहीं हो सका है। गत 12 मार्च को डाकघरों में आधार सेवा शुरू करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे और दावा किया गया था कि दो दिन में इसे डाकघर में लागू कर दिया जाएगा, लेकिन अब एक महीने से ऊपर बीत चुका है, रोहतक के डाकघरों में अभी तक आधार कार्ड बनने शुरू नहीं हुए हैं।
सरकार की ओर से निजी आधार कार्ड सेंटरों को बगैर वैकल्पिक व्यवस्था पूरी किए बगैर ही बंद कर दिया गया। पिछले एक महीने से शहर में न तो आधार कार्ड बन रहे हैं, न ही आधार में होने वाली कोई गलती या अपडेशन ही हो पा रहा है। निजी आधार कार्ड सेंटर लोगों से आधार कार्ड बनाने के बदले रकम वसूल रहे थे, गत 14 अप्रैल को जिला उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए शहर के निजी आधार कार्ड सेंटरों को बंद कर दिया था। उम्मीद थी कि डाकघरों में आधार कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हो रही नहीं सका। अब लोग आधार कार्ड के लिए डाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां से उन्हें परेशान होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


आधार की वेबसाइट पर परमानेंट सेंटर हेड पोस्ट ऑफिस रोहतक अंकित
आधार की वेबसाइट से अधिकृत सेंटरों मेें हेड पोस्ट ऑफिस रोहतक का नाम दर्ज है, लेकिन हेड पोस्ट ऑफिस में अभी तक आधार कार्ड बनना शुरू नहीं हुआ है।

- फिर बोले, ‘दो दिन’ में शुरू हो जाएगी सेवा
प्रवर डाकपाल डीबी सैनी ने बताया कि मशीनें इंस्टाल नहीं हो सकी थी, जिसकी वजह से उन्हें शुरू नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि दो दिन में मशीनें शुरू होने के साथ ही आधार कार्ड डाकघर में बनने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed