फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ड्रोप रोबॉल के महिला व पुरुष वर्ग में एमडीयू बना चैंपियन

ड्रोप रोबॉल के महिला व पुरुष वर्ग में एमडीयू बना चैंपियन

Mon, 12 Mar 2018 03:12 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
ड्रोप रोबॉल के महिला व पुरुष वर्ग में एमडीयू बना चैंपियन
फोटो समेत
विज्ञापन


ड्रॉप रोबॉल के महिला व पुरुष वर्ग में एमडीयू बना चैंपियन
मिक्स डबल में कुमाऊ विश्वविद्यालय नैनीताल की टीम रही चैंपियन
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्पर्धा में देश भर से आए खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ड्रॉप रोबॉल स्पर्धा के महिला व पुरुष वर्ग में एमडीयू चैंपियन बना। दोनों ही वर्गों में कुमाऊ विवि नैनीताल द्वितीय रहा। मिक्स डबल में कुमाऊ विवि नैनीताल की टीम ने चैंपियन ट्राफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में विजेताओं को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्पर्धा के पुरुष वर्ग में एमडीयू ने 18 अंक अर्जित कर पहला, कुमाऊ विवि नैनीताल नौ अंकों के साथ दूसरे व पंजाब विवि चंडीगढ़ छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में एमडीयू 13 अंक लेकर पहले, कुमाऊ विवि नैनीताल 11 अंकों के साथ दूसरे व राजीव गांधी विवि भोपाल दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। मिक्स डबल में कुमाऊ विवि नैनीताल की टीम प्रथम, एमडीयू द्वितीय व देशभक्त विवि मंडी गोविंदगढ़ पंजाब की टीम तृतीय रही। स्पर्धा के दौरान कोमल महिला वर्ग में व सचिन पुरुष वर्ग में बेस्ट प्लेयर बने।
विज्ञापन

समापन समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग विधि विभाग के सहायक कुलसचिव ओपी व्यास ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। इन्हीं के कंधों पर राष्ट्र की जिम्मेदारी है। युवा खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इतने विशाल देश में चंद मेडल देखकर दिल आहत होता है। यह संख्या बढ़नी चाहिए। इस ओर उन्हें आगे बढ़ कर प्रयास करने चाहिए। अब लड़कियां खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित करने लगी हैं। अब से 20 साल पहले इस ओर कोई आता ही नहीं था। हम जो बनना चाहते थे, नहीं बन पाते थे। हमें जो बनाया जाता था, हम बन जाते थे। युवाओं को रोल मॉडल बनकर अपनी पहचान बनाने व देश का नाम रोशन करने के लिए आगे आना चाहिए। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र ढुल ने बताया कि विवि ने योगेश्वर, बिजेंद्र, साक्षी सरीखे अनेक खिलाड़ी दिए हैं। यह सराहनीय है। इसके अलावा विवि ने खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। एआईआईयू के पर्यवेक्षक डॉ. नागेंद्र ने भी अपने विचार रखें। लता शर्मा, मुन्नी जून, प्रो. सरोज व्यास, प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग, ईश्वर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed