फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   यूरिया खाद की किल्लत बरकरार, किसान परेशान

यूरिया खाद की किल्लत बरकरार, किसान परेशान

Fri, 22 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
यूरिया खाद की किल्लत बरकरार, किसान परेशान
यूरिया खाद की किल्लत बरकरार, किसान परेशान
विज्ञापन

चरखी दादरी ।
जिले में यूरिया खाद का संकट वीरवार को भी बना रहा। अब खाद काउंटर पर महिला किसानों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है। किसानों में खाद न मिलने पर गहरा रोष है। जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में न पहुंचने से लगातार इसकी कमी बनी हुई। किसानों का कहना है कि खाद वितरण के लिए कम से कम तीन काउंटर होने चाहिए जबकि इस समय एक ही काउंटर पर खाद बांटी जा रही है। वहीं मशीन में अंगूठा लगवाने जाने की वजह से ज्यादा परेशानी बढ़ रही है। सर्दी के इस मौसम में किसान सुबह जल्दी ही पुरानी अनाज मंडी स्थित जमीदारा सोसायटी कार्यालय में पहुंच जाते हैं और दिनभर यहां लंबी लाइन लगी रहती है। एक किसान को आधार कार्ड पर तीन ही बैग खाद दी जा रही है जबकि किसानों की जरूरत ज्यादा होती है।
1. यूरिया खाद समय पर न मिलने से फसलों में नुकसान हो रहा है। सुबह आकर लाइन में लगते हैं लेकिन खाद नहीं मिल पाती हैं। तीन दिनों से लाइन में लगना पड़ रहा है इससे काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

रामभगत, झिंझर
.. लगातार तीन दिन से शहर में खाद लेने आना पड़ रहा है लेकिन फिर भी खाद नहीं मिल रही है। इस समय गेहूं की फसल में खाद का छिड़काव करना जरूरी है। लाइन में लगने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। खाद की तो सरकार को पहले से ही समय पर व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीपाल, फतेहगढ़
.. यूरिया खाद की आपूर्ति के लिए शहर मेें बिक्री काउंटर बढ़ाने की जरूरत है। एक ही काउंटर पर खाद मिल रही है किसानों को फसलों के लिए पर्याप्त खाद नहीं मिलने से गेहूं व सरसों की फसल खराब हो रही है। खाद वितरण के लिए सही प्रबंध होना चाहिए।

शमशेेर सिंह, नीमली
:: पिछले तीन दिनों से यूरिया खाद को लेकर लाइन में लगना पड़ रहा है लेकिन अब तक यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है। एक आदमी का पूरा दिन बीत जाता है। किसान को खाद तो समय पर मिलना चाहिए।
चरण सिंह, समसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed