{"_id":"59ee28c04f1c1b76678b6fc2","slug":"91508780224-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर के टोल से सामान्य लेन होगी खत्म, हाइब्रिड में होगी तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर के टोल से सामान्य लेन होगी खत्म, हाइब्रिड में होगी तब्दील
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइब्रिड होने के बाद पेमेंट और फास्ट टैग दोनों का कर सकेेंगे प्रयोग
एनएचएआई का मानना, हाइब्रिड सिस्टम के बाद जाम से मिलेगी मुक्ति
विनीत तोमर
रोहतक।
अब जल्द ही देश भर के टोल पर सामान्य लेन को हाइब्रिड लेन में तब्दील किया जाएगा। इसमें वाहन चालकों को फास्ट टैग और पेमेंट दोनों का विकल्प मिलेगा। एनएएचआई (नेशनल हाइवे अथॉर्रिटी ऑफ इंडिया) ने इसके लिए सभी टोल पर आदेश जारी कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि इससे वाहन चालकों को हर रोज लगने वाले जाम से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
दरअसल, अभी तक सभी टोल पर फास्ट टैग की एक या फिर दो लेन अलग से बनी हुई है। इन लेन से वह वाहन गुजरते हैं, जिन पर फास्ट टैग चिप लगी होती है और टोल से गुजरते ही ऑटोमेटिक तरीके से खाते से टोल की राशि कट जाती है। फास्ट टैग के अलावा बाकी लेन सामान्य रहती है, जिन पर कैश या कार्ड से भुगतान किया जाता है। टोल सिस्टम को और अधिक अपडेट करने के लिए अब एनएचएआई सामान्य लेन को खत्म करने जा रही है। अब सभी लेन को हाइब्रिड लेन में तब्दील किया जाएगा। हालांकि दो फास्ट टैग लेन अलग से जरूर रहेगी। हाइब्रिड लेन का यह फायदा होगा कि इसमें फास्ट टैग की चिप लगे हुए वाहन भी आसानी से निकल सकते हैं और साथ ही पेमेंट का विकल्प भी दिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि सामान्य लेन में पेमेंट के कारण अधिक जाम लगता है। इस सिस्टम के शुरू होने के बाद लोग अधिक से अधिक फास्ट टैग का इस्तेमाल करेंगे। जिससे काफी हद तक जाम से छुटकारा मिलेगा।
इन हाइवे पर हैं टोल
प्रदेश में एनएचएआई के छह हाइवे पर टोल प्लाजा है। इनमें दिल्ली-आगरा एनएच-2, दिल्ली-गुरुग्राम एनएच-8, दिल्ली-हिसार एनएच-10, पानीपत-अंबाला एनएच-1, रोहतक-बावल एनएच-81 और रोहतक-पानीपत एनएच-71ए शामिल है। इनके अलावा भी फिलहाल में कई नए टोल लगे हैं।
विज्ञापन
टोल बनते हैं जाम का कारण
जिन-जिन हाइवे पर टोल लगे हैं वह जाम का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। हाल ही में दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर मुरथल के नजदीक बनाए गए टोल की वजह से हर रोज जाम लग रहा है। अधूरी तैयारियों के बीच शुरू किए गए इस टोल के कारण हाइवे से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि एनएचएआई की हाइब्रिड लेन की योजना से लोगों को फायदा मिलता है या फिर नहीं।
आदेश आ चुके हैं
हाइब्रिड लेन के लिए एनएचएआई की तरफ से आदेश आ चुके हैं। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही यह पूरा कर दिया जाएगा। इसका फायदा वाहन चालकों को होगा और उन्हें जाम से छुटकारा मिलेगा।
- मेजर सतानंद चौहान, सीजीएम, मकड़ौली टोल प्लाजा