{"_id":"59d0106a4f1c1bf2538b50f5","slug":"91506807914-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांदल खाप में बढ़ा विवाद, पुराने पदाधिकारियों ने उठाए कार्यशैली पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांदल खाप में बढ़ा विवाद, पुराने पदाधिकारियों ने उठाए कार्यशैली पर सवाल
Updated Sun, 01 Oct 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नांदल भवन कल्याण समिति के रिकार्ड को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पुराने पदाधिकारियों पर रिकार्ड नहीं देने के आरोप लगाए तो वहीं शनिवार को पुराने पदाधिकारियों ने भी बैठक कर आरोपों को निराधार बता दिया। साथ ही वर्तमान कार्यकारिणी की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए हैं।
सनसिटी में नांदल भवन कल्याण समिति के पुराने पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वह पूरा रिकार्ड दे चुके हैं, लेकिन नए पदाधिकारियों ने गांव की नियमित कमेटी को दरकिनार कर अपने चेहतों की कमेटी बना दी। बिना पूछे नांदल कल्याण समिति के खाते से रुपये निकालकर अपनी समिति के खाते में डाल लिए। इसके लिए खाप या गांव के लोगों से कोई बातचीत भी नहीं की गई। यह मनमानी है। नांदल भवन के निर्माण कार्य में जो दान आया और जो खर्च हुआ है उसका पूरा रिकार्ड कोषाध्यक्ष बलराज नांदल के पास है। वक्ताओं ने कहा कि फिर भी यदि कोई इस रिकार्ड को देखना चाहता है तो वह बलराज नांदल के पास देख सकता है। यह रिकार्ड किसी व्यक्ति को नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र नांदल, आनंद, डॉ. सुरेश नांदल, बलजीत और राकेश आदि मौजूद रहे।