फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तीन बिजलीघरों में आग लगाई, दो में रहे विफल

तीन बिजलीघरों में आग लगाई, दो में रहे विफल

Sat, 26 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
तीन बिजलीघरों में आग लगाई, दो में रहे विफल
तीन बिजलीघरों में आग लगाई, दो में विफल
विज्ञापन

भिवानी।
पंचकूला-सिरसा की हिंसा की लपटें शाम होते-होते भिवानी तक भी पहुंच गईं। असामाजिक तत्वों ने प्रशासन की सुरक्षा इंतजामों की धज्जियां उड़ाते हुए एक के बाद एक दनादन पांच वारदातों को अंजाम दिया। आल्टो कार सवार पांच युवकों ने सिंघानी, शेरला और देवराला बिजली घरों को आग के हवाले कर दिया। बरालू बिजलीघर और बिधनोई पंप हाउस को आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की सजगता से बचाव हो गया। धारदार हथियार व पेट्रोल की कैनी लेकर डेरा समर्थकों ने तीन घंटे उत्पाद मचाया, लेकिन इन्हें पुलिस कहीं नहीं रोक पाई।
जिले के लोहारू उपमंडल के सिंघानी गांव में शनिवार सांय करीब 5:30 से 6:00 बजे की बीच एक अल्टो कार में सवार होकर पांच अज्ञात हथियारबंद डेरा समर्थकों ने सिवानी रोड के साथ बने सिंघानी गांव के 33 केवी बिजलीघर के कंट्रोल रूम को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इससे पूर्व उक्त पांचों हथियारबंद लोगों ने बिजलीघर में तैनात विभाग के कर्मचारियों को हथियारों के बल पर काबू किया उनका मोबाइल फोन छीना और कंट्रोल रूम जलाने के बाद 10 एमवीए के बिजली ट्रांसफार्मर में भी आग के हवाले कर दिया। बाद में पावर हाउस में तैनात कर्मचारी रणजीत द्वारा पास ही स्टेडियम में खेल रहे युवकों को मदद के लिए बुलाने पर तथा शोर मचाने पर ग्रामीणों एवं युवकों ने दौड़कर आग पर काबू पाया और ट्रांसफार्मर को जलने से बचा लिया मगर तब तक कंट्रोल रूम जलकर खाक हो चुका था। इस दौरान अज्ञात डेरा प्रेमी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मौके पर से एक अज्ञात बाइक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उन्ही अज्ञात लोगों द्वारा सिंघानी की तरह से ही कुछ ही दूरी पर स्थित बरालू गांव में भी बिजलीघर को जलाने की कोशिश की गई मगर ग्रामीणों व बिजली कर्मचारियों की सावधानी के चलते बरालू का पावर हाउस उपद्रवयियों के हाथों खाक होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघानी बिजलीघर में तैनात कर्मचारी रणजीत ने बताया कि अल्टो कार में सवार होकर 5 अज्ञात हथियारबंद आए और बिना कुछ बोले सीघे पावर हाउस में घुस गए। इन लोगों के हाथों में तलवार, बर्छियां, जेली आदि हथियार थे और तेल की कैनी थी। आते ही इन लोगों ने मोबाइल छीनकर बाहर जाने को कहा और बताया कि हम बिजलीघर जलाने आए हैं अगर कोई हमारे सामने आया तो अच्छा नहीं होगा। इतना कहने के बाद उन लोगों ने तेल डालकर कंट्रोल रूम को आग लगा दी। कंट्रोल रूम के जल जाने से सिंघानी बिजलीघर के तहत आने वाले करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है।
घटना के बाद एसडीएम राजेश कुमार व पुलिस बल ने मौके का मुआयना किया है। एसडीएम ने बताया कि कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने सिंघानी बिजलीघर को आग लगाई है। वे जो कोई भी हैं उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी कार की फोटो ग्रामीणों ने खींची है और एक अज्ञात बाइक मिली है।
--
दूसरी घटना
शेरला 33 केवी बिजलीघर में बरछी व तलवार से लैस चार व्यक्ति लेकर पहुंचे और वहां तैनात कर्मचारी राजबीर, सुरेंद्र व विनोद को बिजलीघर से बाहर जाने का कहा। इसके बाद पेट्रोल की कैनी कंट्रोल पैनल पर उड़ेल कर आग के हवाले कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि चार जने बिजलीघर के अंदर आए और एक व्यक्ति कार के अंदर ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा। इसके बाद सफेद रंग आल्टो कार में सवार लोग बिधनोई गांव के पंप हाउस पर पहुंचे। सड़क से नीचे उतर कर पंप हाउस को आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन, इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ी और इसके बाद लोग भाग खड़े हुए। शेरला, बिधनाई व नूनसर गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

--
तीसरी घटना: देवराला
बिधनोई के बाद कार सवार देवराला गांव के बिजलीघर पहुंचे और ठीक उसी अंदाज में कर्मचारियों को बाहर निकाला और ट्रांसफार्मर, सीएंडआर पैनल, मेज पर तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। 33 केवी बिजलीघर के इंचार्ज जयप्रकाश ने बताया कि चार आदमी धारदार हथियार के साथ अंदर घुसे और उन्हें बाहर निकाल दिया। एसडीओ ओमबीर सिंह ने बताया कि आग की घटना के बाद बिजलीघर चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed