{"_id":"598612884f1c1b62728b4627","slug":"91501958792-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुढा में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुढा में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुढा में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत
कनीना । गांव गुढा में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाने के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भेज दिया है। उसकी पहचान गांव गुढा 55 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात कुएं पर गया था और सुबह चारपाई पर मृत मिला।
जानकारी के मुताबिक सुभाष चंद ने निकटवर्ती गांव रसूलपुर के एक व्यक्ति का बटाई पर कुआं ले रखा है। कुएं का मालिक सुबह होने पर जब कुएं पर गया तो इस घटना की जानकारी मिली। उसने सुभाष के परिजनों को सूचना दी और सरपंच व पुलिस को सूचित किया। कनीना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे अशोक कुमार के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुभाष की मृत्यु हृदयघात से होनी प्रतीत होती है। पुलिस के अनुसंधान अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि हृद्याघात से सुभाष चंद की मौत होना माना जा रहा है, पीएमआर रिपोर्ट आने पर सारी स्थिति स्पष्ट होगी। समाचार लिखे जाने तक शव का पंचनामा नहीं हो सका था।