{"_id":"5984dd1a4f1c1b26348b4800","slug":"91501879578-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू पहुंचे अमित शाह का इनसो ने किया विरोध, 117 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू पहुंचे अमित शाह का इनसो ने किया विरोध, 117 हिरासत में
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू पहुंचे अमित शाह का इनसो ने किया विरोध, 117 कार्यकर्ता हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विरोध में एमडीयू में प्रदर्शन कर रहे इनसो के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को सुनारिया जेल के बाहर तक ले जाकर देर शाम छोड़ भी दिया गया।
एमडीयू के टैगोर सभागार में शुक्रवार दोपहर अमित शाह का कार्यक्रम था। इस बीच इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वीआईपी गेट की तरफ जाने लगे। विरोध-प्रदर्शन होता देख पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। वहीं, ताऊ देवीलाल पर भी अभद्र टिप्पणी की गई है। इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने आनन-फानन में चारों तरफ से घेराबंदी कर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इसके बाद पुलिस सभी को पकड़कर ले गई। अमित शाह के शहर से जाने के बाद देर शाम सुनारिया जेल के पास सभी 117 कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में दीपक मलिक, अभिषेक देशवाल, मंजीत देशवाल, प्रदीप शर्मा, रवि रेढृू, अरविन्द गोस्वामी, मोहित साहू, अंकित तहलान, विकास, जसवीर लाठर, साहिल मलिक, महेश, लक्षित, मुकेश, रौनक, राकेश, लोकेश, लक्की और निखिल आदि मौजूद रहे।
हर तरफ पुलिस, परेशान हुए छात्र
यूनिवर्सिटी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम होने के कारण छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र कम और पुलिस ज्यादा दिखाई दे रही थी। हालात यह थे कि पुलिस ने टैगोर सभागार की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर रखे थे। किसी को भी वहां से नहीं गुजरने दिया गया। यहां तक कि एक्टीविटी सेंटर में जाने के लिए भी छात्रों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। यूनिवर्सिटी में राजनीतिक कार्यक्रम होने से छात्र संगठनों में भी आक्रोश है।