फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दिल्ली, एनसीआर, गुरुग्राम में काना और गुर्गों को तलाश रही पुलिस

दिल्ली, एनसीआर, गुरुग्राम में काना और गुर्गों को तलाश रही पुलिस

Sat, 24 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली, एनसीआर, गुरुग्राम में काना और गुर्गों को तलाश रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस के लिए थुराना निवासी मोस्टवांटेड विनोद पान्नु उर्फ काणा और उसके गुर्गों तक पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। काणा लंबे समय से फरार है और वह बाहर रहकर गैंग चला रहा है। पुलिस की टीम काणा और उसके गुर्गों की तलाश में गुरुग्राम, दिल्ली और एनसीआर की खाक छान रही है।
थुराना का विनोद पान्नु उर्फ काणा लंबे समय से फरार चल रहा है। वह जिला पुलिस का मोस्टवांटेड अपराधी है। पुलिस की लिस्ट में उसका नाम पहली पंक्ति के बदमाशों में लिखा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है। सीआईए वन और सीआईए टू की टीमें उसकी तलाश में दिल्ली और एनसीआर में छापेमारी करती रही हैं। मगर वह हाथ नहीं लगा। उसकी अजीत थुुराना और बिट्टू से दुश्मनी है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री के पीए के भतीजे के मर्डर में वांछित
सिविल लाइन पुलिस को विनोद काणा पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा के भतीजे बिट्टू के मर्डर में वांछित है। बिट्टू की साढे़ तीन साल पहले पुष्पा कांप्लेक्स में गोलियां मारकर हत्या की गई थी। सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने कई आरोपी गिरफ्तार किये, मगर काणा हाथ नहीं लगा। एक बार सेक्टर 16-17 में भी काणा मौजूद होने की सूचना ने पुलिस को दौड़ा दिया था। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप फायरिंग में गुर्गों का नाम आया सामने
पिछले रविवार को बालसमंद में पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी और चिट्ठी फेंककर पंप संचालक रवि रतन से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मगर इस वारदात में काणा के तीन गुर्गों का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस उनकी तलाश में भादरा, दिल्ली, बरवाला, राजली, बालसमंद, रावलवास कलां, खारिया और अन्य जगहों पर छापेमारी कर चुकी है।

कोर्ट परिसर में कराई थी बच्ची की हत्या
पुलिस के अनुसार काणा के गुर्गों ने 14 मई 2014 को यहां कोर्ट परिसर में गांव पेटवाड़ के संदीप उर्फ बच्ची की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस बच्ची को कोर्ट में पेश करने लाई थी। उसकी पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके से बालसमंद निवासी साजिद खान को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में बताया था कि वारदात के समय बालसमंद का अरविंद पंडित उसके साथ था। पंडित उसे दूर से बच्ची को आता दिखाकर अलग हो गया था।

पूर्व सैन्य अधिकारी से मांगी रंगदारी
सेक्टर 9-11 के पूर्व सैन्य अधिकारी सत्यवीर सिंह ने दो दिन पहले सिविल लाइन में शिकायत देकर कहा था कि एक युवक ने फोन कर उनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह युवक विनोद काणा के गैंग का सदस्य बताया जा रहा है।

अरविंद गुरूग्राम में पकड़ा गया
गुरुग्राम पुलिस ने पिछले दिनों राखी गढ़ी में छापा मारकर नरेश मोठ और अरविंद पंडित बालसमंद को गिरफ्तार किया था। गुरूग्राम पुलिस ने उनके कुछ साथियों को पहले पकड़ लिया था। गुरूग्राम पुलिस द्वारा बदमाशों को जेल भेजा गया था। फिर हिसार पुलिस अरविंद पंडित व नरेश मोड को प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। अरविंद काणा के गैंग का सदस्य है।


वांछित विनोद काणा की तलाश में कई बार दिल्ली, एनसीआर व कई जगह छापे मारे हैं। वह हाथ नहीं लगा। बालसमंद में पेट्रोल पंप पर फायरिंग में उसके गुर्गों का नाम सामने आया है। गिरफ्तारी से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
- कृष्ण कुमार इंस्पेक्टर, इंचार्ज सीआईए-वन हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed