{"_id":"5946c7d84f1c1b12698b482e","slug":"91497810904-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 एमएम बारिश, जलभरवा से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 एमएम बारिश, जलभरवा से लोग परेशान
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे दिन हुई 16 एमएम बारिश
चरखी दादरी। क्षेत्र में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से शहर के साथ ही गांवों में भी जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। जनस्वास्थ्य विभाग ने मानसून से निपटने के लिए तैयारियां शुरू ही की थी कि प्री-मानसून की बारिश ने विभाग अधिकारियों की नींद उड़ा रखी है। जिले में अब तक 144 एमएम बारिश हो चुकी है।
ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों में बरसाती पानी का जमाव होने से लोगों का आवागमन बाधित होने लगा है। हालांकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। जिन गांवों के समीप से नहरें गुजरती हैं उन गांवों में जलभराव की अधिक है। शहर के नगर परिषद एरिया, शनिदेव मंदिर के आसपास बरसाती पानी का भारी मात्रा में जमा है। शहर के काठमंडी के आसपास बस्ती, झज्जर घाटी के पास, जांगड़ा मार्केट, तिकोना पार्क, कालेज रोड पर हालात काफी खराब बने हुए हैं। कई जगह दुकानों व मकानों में बरसाती भर गया है।
जोहड़ होने लगे ओवरफ्लो
शहर के जोहड़ अब ओवरफ्लो होने लगे हैं। विभाग पंपसेट व मोटरें लगाकर पानी का उठान कर रहा है। घिकाड़ा रोड प्वाइंट पर भी पंप सैट लगाकर पानी लगातार निकाला जा रहा है। बरसाती नाले ओवरफ्लो होने से कई भागों में सीवरेज बैक मारने लगे हैं। गांधी नगर के कई भागों में जलभराव होने से अधिक दिक्कत आ रही हैं। सीसीआई से ढाणी फाटक तक सड़क अब मिनी झील का रूप ले चुकी है।
विज्ञापन
तापमान सात डिग्री लुढ़का
लगातार हो रही बारिश की वजह से अब जून माह में तापमान 36.29 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जबकि 10 दिन पहले तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था। तापमान में सात से आठ डिग्री तक की गिरावट आने से लोगों को तपिश भरी गर्मी से काफी राहत मिल रही है। शहर में पेयजल किल्लत भी काफी हद तक दूर हुई है।