{"_id":"69fa5dd603a17206670a696e","slug":"9-trains-originating-from-rohtak-will-remain-cancelled-from-today-till-may-13-rohtak-news-c-17-roh1020-850930-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक से आवागमन करने वाली 9 ट्रेनें आज से 13 मई तक रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक से आवागमन करने वाली 9 ट्रेनें आज से 13 मई तक रहेंगी रद्द
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक स्टेशन से आवागमन करने वाली 9 ट्रेनें आज (मंगलवार) से 13 मई तक रद्द रहेंगी। रेलवे की ओर से दिल्ली डिवीजन के किशनगंज स्टेशन पर नए ईआई पैनल के साथ यार्ड के पुनर्निर्माण के संबंध में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि नई दिल्ली से चलकर दोपहर 12:20 बजे रोहतक पहुंचने वाली ट्रेन, रोहतक से दोपहर 2 बजे नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन, दिल्ली जंक्शन से चलकर रोहतक होते हुए दोपहर 1:44 बजे जींद जाने वाली, जींद से चलकर रोहतक होते हुए सुबह 08:12 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द की गई हैं।
बलराम मीना ने बताया कि दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 07:34 बजे नरवाना जाने वाली ट्रेन 11 से 12 मई, जींद से चलकर रोहतक होते हुए शाम 4:56 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन 13 मई तक, दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 05:23 बजे जाखल (फतेहाबाद) जाने वाली 5 से 13 मई, जाखल से चलकर रोहतक होते हुए सुबह 07:13 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन 10 से 12 मई तक व दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 7:34 बजे नरवाना जाने वाली ट्रेन 10 मई तक रद्द रहेगी।