फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine Indian Boxers Qualified for Tokyo Olympics 2020

भारत से पहली बार नौ मुक्केबाजों ने किया ओलंपिक के लिए क्वालीफाई, महिला बॉक्सर हैं चार

Thu, 12 Mar 2020 10:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो भूपेंद्र आट्टा, रोहतक
भूपेंद्र आट्टा, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Nine Indian Boxers Qualified for Tokyo Olympics 2020
एमसी मैरीकॉम
यह ओलंपिक भारतीय मुक्केबाजी जगत के लिए कुछ खास रहने वाला है। पहली बार भारत की ओर से 9 भार वर्ग में मुक्केबाजों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, चार भार वर्ग में मई में ऑल वर्ल्ड क्वालीफायर में एक और मौका मिल सकता है। इसके अलावा अगर इन चार भार वर्ग में कोई खिलाड़ी रह जाता है तो उसे वाइल्ड कार्ड एंट्री से भी मौका मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बता दें कि 2012 में जैसे मैरीकॉम को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी, एक एंट्री वैसे भी भारत के खाते आने की संभावना है। यानी भारत का मुक्केबाजी दल इस बार पूरे 13 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकता है। जॉर्डन की राजधानी अमान में 11 मार्च तक हुए एशियन/ओसनिया ओलंपिक क्वालीफायर में भारत की ओर से 13 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए।
विज्ञापन


जिनमें 9 खिलाड़ियों ने कोटा हासिल करने में सफलता प्राप्त की। जिनमें पांच में से चार महिला व आठ में से पांच पुरुष खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक टिकट हासिल करने में कामयाब रहे। इससे पहले 2012 में सबसे अधिक आठ मुक्केबाजों का दल ओलंपिक में गया था। जिसमें सात ने क्वालीफाई किया था और एक खिलाड़ी को प्रदर्शन के आधार पर वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने किया है क्वालिफाई
अमित पंघाल (52), मनीष कौशिक (63), विकास कृष्ण यादव (69), आशीष कुमार (75), सतीश कुमार (91प्लस), मैरीकॉम (51), सीमरन जीत कौर (60), लोवलिना (69), पूजा रानी (75)

पहली बार चार महिला मुक्केबाजों ने किया क्वालिफाई

भारत की ओर से अब तक केवल मैरीकॉम ही ऐसी मुक्केबाज रही है, जिन्होंने ओलंपिक में क्वालीफाई किया है। उन्होंने 2012 में पहली बार में ही ब्रांज मेडल जीता था। इसके बाद 2016 में केवल तीन पुरुष बॉक्सर ही क्वालीफाई कर पाए थे। लेकिन इस बार चार महिला बॉक्सर यानी 51 किलोग्राम में मैरीकॉम, 60 किलोग्राम में सिमरनजीत कौर, 69 किलोग्राम में लोवलिना और 75 किलोग्राम में पूजा रानी ने क्वालीफाई किया है। वहीं 57 किलोग्राम भारवर्ग में अब भी चांस बचा है।

9 में से चार बॉक्सर हरियाणा से
क्वालीफाई करने वाले 9 मुक्केबाजों में से चार खिलाड़ी हरियाणा के है। जो हरियाणा के लिए भी ऐतिहासिक है। हरियाणा की ओर से अमित पंघाल ने 52 किलोग्राम वर्ग में, 63 किलोग्राम में मनीष कुमार, 96 किलोग्राम में विकास कृष्ण यादव और 75 किलोग्राम में पूजा रानी ने क्वालीफाई किया है। इससे पहले हरियाणा की ओर से 2008 और 2012 में तीन-तीन हरियाणियों ने ओलंपिक कोटा हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed