{"_id":"698cdad0a58af3fab405e091","slug":"88000-rupees-duped-in-the-name-of-flipkart-refund-rohtak-news-c-17-roh1020-808819-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फ्लिपकार्ट रिफंड के नाम पर 88 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फ्लिपकार्ट रिफंड के नाम पर 88 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
कलानौर। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के नाम पर रिफंड दिलाने का झांसा देकर 88 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना कलानौर में साइबर ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सुंडाना निवासी एसडी समुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी को एक बजे उनके पास फ्लिपकार्ट के टोल फ्री नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले उनसे हेल्प डेस्क होस्ट एप डाउनलोड करने के लिए कहा और रिफंड दिलाने का भरोसा दिलाया।
आरोपियों ने दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनके खाते से 81,010 रुपये और 7001 रुपये डेबिट कर लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।