{"_id":"57f959974f1c1b6c53270a29","slug":"85-acres-vaishya-institution-new-university-should-be-stablished","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 एकड़ में फैले वैश्य शिक्षण संस्थान को विश्वविद्यालय बनाएं : कैप्टन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 एकड़ में फैले वैश्य शिक्षण संस्थान को विश्वविद्यालय बनाएं : कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 09 Oct 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
वैश्य शिक्षण संस्थान में समाराेह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य एजुकेशन सोसायटी में करीब साढ़े तीन घंटे तक चले शपथ ग्रहण समारोह में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि यह पद नहीं दायित्व है, ताज नहीं चुनौती है और अधिकार नहीं अवसर है। इसलिए 85 एकड़ में फैले वैश्य शिक्षण संस्थान को विश्वविद्यालय बनाने का संकल्प लें। वहीं, भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रधान डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि नौकरियों में भाई-भतीजावाद और सिफारिशों को दरकिनार करते हुए योग्य व्यक्ति को आगे लाएं।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में पीढ़ी परिवर्तन का दौर देखने को मिला। संस्था के अभी तक के सभी पूर्व प्रधानों की मौजूदगी में नई युवा पीढ़ी ने शिक्षण संस्थान को आगे ले जाने का जो संकल्प लिया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि वैश्य अग्रवाल समाज के पूर्वजों ने 97 वर्ष पूर्व एक कमरे से शिक्षा का जो पौधा लगाया था वह आज वट वृक्ष बनकर सभी समुदायों के बच्चों को शिक्षित कर रहा है। अगर सुधार चाहते हैं तो सही-गलत के प्रति आवाज बुलंद करो।
लड़ाई लड़ने का साहस तभी जुटा पाओगे, जब अनुचित कार्यों के प्रति खुलकर बोलोगे। व्यापार में प्रदेश का विश्व में नाम हो, इसके लिए बेहतरीन व्यावसायिक कोर्स लेकर आएं। उन्होंने कहा कि वे साल 1982-1983 में इसी संस्था की क्रिकेट टीम का हिस्सा हुआ करते थे। कैप्टन ने स्वेच्छा संस्था को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
वहीं, डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि सामाजिक शिक्षण संस्थाओं को गुणवत्ता के आधार पर चलाएं, न कि लाभ और हानि के लिए उसे दुकान बनाएं। समाज से यदि किसी व्यक्ति से गलती हो भी जाती है तो उसका समाधान संगठित होकर करें न कि सार्वजनिक तौर पर आलोचना व निंदा करके। समारोह का संचालन डॉ. संजय गुप्ता और गीता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला सचिव राजेंद्र बंसल, उद्योगपति राजेश जैन, राजेश सहगल, पार्षद जय किशन शर्मा, जसवंत बलियाणा, रोशन मायना, प्रकाश आहुजा, पदम ढुल, सुरेंद्र बंसल, जोगेंद्र बल्हारा मौजूद रहे।
नई गवर्निंग बॉडी के साथ इन सदस्यों ने ली शपथ
वैश्य संस्था की नई गवर्निंग बॉडी प्रधान राजेंद्र बंसल, महासचिव विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, उपप्रधान विनय कुमार जैन और सह सचिव संजय भालौटिया के साथ 15 कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली। इसमें विकास गुप्ता, मुन्नीलाल गर्ग, मनोज कुमार गुप्ता, शंकर लाल गर्ग, जयदेव, मनीष बंसल, मोहन गुप्ता, विवेक गोयल, कैलाश चंद, अनिल तायल, ललित कुमार गर्ग, आशु गुप्ता, संजय सिंघल और प्रमोद बंसल शामिल रहे। सुरेश चंद गुप्ता किसी कारणवश नहीं आ पाए थे।
इन पूर्व प्रधानों को किया गया सम्मानित
समारोह में संस्था के पूर्व प्रधान रामबाबू बंसल, गिरीश चंद गुप्ता, रामचेत तायल, राम भरोसे गोयल, किशन जैन, राकेश गोयल और नवीन जैन को सम्मानित किया गया। बाकी पूर्व प्रधान श्यामलाल गुप्ता एडवोकेट, जगमोहन मित्तल व जीवन राम गोयल किसी कारणवश नहीं आए। वहीं, मनमोहन गोयल पहले ही समारोह से चले गए।
इन उद्देश्यों पर कार्य करेगी नई गवर्निंग बॉडी
- संस्था में उच्च गुणवत्ता पर आधारित शैक्षणिक प्रणाली हो
- कर्मचारियों की मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया हो
- कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी
- छात्रों के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण बिंदु तैयार किए जाएंगे
- संस्था की सुरक्षा और चाक चौबंदी का होगा प्रबंध
- खेलों के विकास के लिए केंद्रीय खेल केंद्र का निर्माण होगा
- विश्व स्तर के केंद्रीय पुस्तकालय व ई-लाईब्रेरी का निर्माण होगा
- छात्रों के प्लेसमेंट, रोजगार के लिए वैश्य सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण