{"_id":"5c7ed7cbbdec2214516f3933","slug":"81551816651-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट को लेकर फंस गया पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट को लेकर फंस गया पेंच
विज्ञापन
रोहतक।
हिसार रोड ट्रक आटो मार्केट को सेक्टर 18 व 18-ए में शिफ्टिंग का पेंच फिर जमीन की रेट को लेकर फंस गया है। हुडा का कहना है कि सर्किल रेट से कम पर जमीन नहीं दी जा सकती है। एलाटमेंट के समय 25 के बजाए 10 फीसदी भुगतान करने पर रजामंदी हो गई है। वहीं, ट्रक-ऑटो मार्केट एसोसिएशन ने रेट को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर कमेटी ने नक्शा देखकर हुडा अधिकारी के प्रस्तावों पर सहमति जताई।
मंगलवार को हिसार रोड ट्रक आटो मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संजय दलाल के साथ अन्य पदाधिकारियों ने हुडा के प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह हुड्डा के साथ वार्ता की। बताते हैं कि बैठक में हुडा अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सुखपुरा चौक के नजदीक स्थित सेक्टर 18 व 18-ए में जमीन का रेट 20 हजार रुपये प्रति गज है, इससे ज्यादा रेट किसी भी स्तर पर कम नहीं हो सकते हैं। यदि सर्किल रेट से कम पर जमीन दी गई तो यह नई परंपरा शुरू हो जाएगी जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नौ से 250 वर्ग गज की दुकानें हैं जिनमें 26 गज की करीब 265 दुकानें हैं। इस पर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने आवंटन के समय 25 फीसदी डाउन पेमेंट जमा कराने में असमर्थता जताई। जिस पर आश्वासन दिया कि डाउन पेमेंट को वह दो बार में जमा करवा सकते हैं। 10 फीसदी जमा करवाने पर अस्थायी आवंटन होगा। एक साल बाद 15 फीसदी भुगतान करने पर आवंटन होगा। इस बात पर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सहमति जता दी। एसोसिएशन प्रधान संजय दलाल ने बताया कि रेट को लेकर फिर से पेंच फंस गया है। अब वह बैठक करने के बाद फैसला करेंगे की जमीन लेनी है अथवा नहीं। इस दौरान उप प्रधान सुनील, जोगेंद्र धनखड़, लोकेश मोनिया, परवीन, मुकेश पांचाल आदि मौजूद थे।
वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर कमेटी ने एससीए गायत्री अहलावत से मुलाकात की और ट्रांसपोर्ट नगर का सेक्टर 18 व 18-ए का नक्शा देखा और गायत्री अहलावत के प्रस्तावों पर सहमति जताई। इस दौरान प्रधान अमरजीत दांगी, मुकेश शर्मा, गुरुशरण जीत बिंद्रा, सोमनाथ शर्मा, राजकुमार टक्कर, सतबीर, रोशन गर्ग, अमरदीप सैनी, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।