फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महिला सशक्तिकरण की राह पर चल पड़ा पीजीआईएमएस रोहतक

महिला सशक्तिकरण की राह पर चल पड़ा पीजीआईएमएस रोहतक

Sat, 11 Aug 2018 03:16 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण की राह पर चल पड़ा पीजीआईएमएस रोहतक
महिला सशक्तीकरण की राह पर चल पड़ा पीजीआईएमएस रोहतक
विज्ञापन


डीन से लेकर सीवीओ तक की जिम्मेदारी महिलाओं के पास

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस वर्तमान में महिला सशक्तीकरण की राह पर चल पड़ा है। यहां पर डीन जैसे अहम पद की जिम्मेदारी जहां डॉ. सरिता मग्गू को दी गई है, वहीं चीफ विजिलेंस अधिकारी का कार्यभार संस्थान की ज्वाइंट डायरेक्टर प्रीति सभरवाल (आईएएस) संभालेंगी।
पीजीआईएमएस के डीन डॉ. एमसी गुप्ता के स्थान पर रेडियोलॉजी विभाग की सीनियर प्रोफेसर डॉ. सरिता मग्गू इस पद को संभाल रही हैं। अब संस्थान ने डीएमईआर के निर्देशों पर चीफ विजिलेंस अधिकारी (सीवीओ) की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी प्रीति सभरवाल को सौंपी है। अब तक यह जिम्मेदारी पूर्व सीवीओ वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरएस दहिया के पास थी। इसके बाद यह जिम्मेदारी डॉ. आरबी सिंह ने संभाली। डॉ. सिंह के कार्यकाल में काफी सवाल उठे और उन्होेंने इस पद पर रह कर कई जांच की और कई भर्तियों पर सवाल उठाए। उनकी कोई जांच सिरे नहीं चढ़ सकी। सवाल उठाया गया कि डॉ. सिंह की नियुक्ति बतौर सीवीओ किसने की। इसके बाद मेडिसन विभागाध्यक्ष चिकित्सा अधीक्षक बने (वर्तमान में निदेशक) और उनको यह जिम्मेदारी दी गई। वर्तमान में सरकार ने डॉ. नित्यानंद की जगह यह जिम्मेदारी महिला आईएएस अधिकारी को दी है।
विज्ञापन

संतोष हुड्डा संभालेंगी 35 अन्य कॉलेजों की जिम्मेदारी
नर्सिंग कॉलेज की संतोष हुड्डा संस्थान के अलावा प्रदेश के 35 अन्य नर्सिंग कॉलेजों की जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्हें आगामी दो सालों के लिए डीन नर्सिंग कॉलेज पद की जिम्मेदारी दी गई है। महिला अधिकारी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वह नर्सिंग कॉलेजों के शिक्षा स्तर में गुणवत्ता लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी के सीवीओ बनने पर खुशी
आईएएस अधिकारी प्रीति के सीवीओ बनने पर डॉक्टरों में खुशी है कि अब बेवजह तंग करने का सिलसिला रुक जाएगा। क्योंकि अब तक डॉक्टर अपनी मनमर्जी से जांच करवाते थे और किसी को भी उलझाने के लिए आधारहीन शिकायतों पर जांच गठित कर देते थे। सूत्रों की मानें तो अधिकारी के पास पूरी लिस्ट आई है और उन्हीं के आधार पर जांच होगी। वहीं महिला आईएएस अधिकारी प्रीति ने बताया कि वह सोमवार को सीवीओ का चार्ज ले रही हैं, इसके बाद वह सभी तथ्यों पर विचार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed