फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले नौकरीपेशा ही कराते हैं बस टिकट की ऑनलाइन बुकिंग

रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले नौकरीपेशा ही कराते हैं बस टिकट की ऑनलाइन बुकिंग

Tue, 17 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले नौकरीपेशा ही कराते हैं बस टिकट की ऑनलाइन बुकिंग
डिजिटल इंडिया की हकीकत:
विज्ञापन

हेडिंग : ऑनलाइन बस टिकट कराने में चंडीगढ़ के लोग आगे, रोहतकवासी पीछे
-रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले नौकरीपेशा ही कराते हैं बस टिकट की ऑनलाइन बुकिंग
-रोज महज 3 से 4 ही ऑनलाइन बुकिंग, वीकेंड पर रोहतक आकर सोमवार को चंडीगढ़ वापस जाने वाले लोगों को ऑनलाइन सुविधा की जानकारी
-न तो शासन और न रोडवेज ने ऑनलाइन सुविधा का किया प्रचार-प्रसार
-यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा की जानकारी ही नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ऑनलाइन बस की टिकट कराने में चंडीगढ़ के लोग जागरूक हैं, जबकि रोहतकवासी इस सुविधा से ही अन्जान हैं। रोडवेज में टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग महज तीन से चार ही होती है। वीकेंड पर यह बुकिंग 22 से 23 हो जाती है, यह भी वे यात्री हैं जो चंडीगढ़ में काम करते हैं और रोहतक में रहते हैं। असल में यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग तो शुरू की गई, लेकिन यात्रियों को इस सुविधा के बारे में जानकारी नहीं है।
डिजिटल इंडिया के तहत हर गांव को इंटरनेट सुविधा से कनेक्ट करने का दावा किया गया ताकि ग्रामीणों को देश-दुनिया की पल-पल की जानकारी मिल सके। ट्रेन व बस से यात्रा करनी है तो यात्री घर बैठे न सिर्फ कंप्यूटर बल्कि मोबाइल से भी अपनी सीट बुक करा सकते हैं। बताते हैं कि रोडवेज ने 2016 में रोडवेज की बसों में आरक्षण की सुविधा शुरू की थी। इसके तहत तय किया गया था कि वोल्वो, एसी डीलक्स बसों में बुकिंग का चार्ज 25 रुपये प्रति सीट और सामान्य बसों में बुकिंग का चार्ज पांच रुपये प्रति सीट होगा। प्रदेश सरकार ने इसको चालू तो कर दिया मगर समुचित प्रचार प्रसार नहीं हो सका। जबकि रोडवेज के अधिकारियों के पास इस सुविधा का प्रचार-प्रसार करने का सबसे अच्छा जरिया बसें हैं। यदि इन बसों में ही इस सुविधा के बाबत प्रचार किया गया होता तो जनता को जानकारी होती। मगर अधिकारियों ने भी इससे जनता को अवगत कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। इसकी वजह से रोहतकवासी इस सुविधा से अनिभिज्ञ हैं। हां, चंडीगढ़ में रहने वाले लोग जरूर इससे अवगत हैं, जो इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

रोहतक रोडवेज के आंकड़े गवाही देते हैं कि चंडीगढ़ में काम करने वाले रोहतक के निवासी शुक्रवार को अपने घर आते हैं और सोमवार को लौटते हैं। चूंकि रोहतक से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज की कोई वातानुकूलित बस सेवा नहीं है, इसलिए ये लोग साधारण बसों में ही ऑनलाइन आरक्षण कराकर यात्रा करते हैं। सामान्य दिनों में ऑनलाइन आरक्षण कराकर यात्रा करने वालों की संख्या औसतन तीन-चार ही रहती है। आंकड़ों के अनुसार ऑनलाइन आरक्षण कराने वालों में 99 फीसदी लोग चंडीगढ़ जाते हैं। एक फीसदी यात्री कोटा, जयपुर आदि के लिए यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग का चार्ज
रोडवेज के अनुसार वोल्वो, डीलक्स आदि बसों में आरक्षण कराने पर 25 रुपये प्रति सीट के हिसाब से चार्ज लिया जाता है। साधारण बस में बुकिंग कराने पर पांच रुपये प्रति सीट के हिसाब से चार्ज लिया जाता है। यह सुविधा बस के छूटने के समय से एक घंटे पहले तक मिल सकती है। बुकिंग कराने वाले यात्री को बस स्टैंड पर तय समय से 10 मिनट पहले पहुंचना होता है।


बुकिंग निरस्त कराने पर कटता है चार्ज
ऑनलाइन बुकिंग को बस के छूटने से एक घंटे पहले तक निरस्त कराया जा सकता है। बुकिंग निरस्त होने के बाद रिफंड मुख्यालय द्वारा ऑनलाइन ही खाते में वापस किया जाता है। यह पैसा वापस आने की अवधि तीन से चार दिन की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed