फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक भिवानी मार्ग पर हुआ विद्युत संचालित ट्रेन का ट्रायल, यात्रियों की बचेगी 20 मिनट

रोहतक भिवानी मार्ग पर हुआ विद्युत संचालित ट्रेन का ट्रायल, यात्रियों की बचेगी 20 मिनट

Sun, 18 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
रोहतक भिवानी मार्ग पर हुआ विद्युत संचालित ट्रेन का ट्रायल, यात्रियों की बचेगी 20 मिनट
फोटो
विज्ञापन

रोहतक-भिवानी विद्युत रेलमार्ग का फाइनल ट्रायल, 20 मिनट पहले पहुंच सकेंगे भिवानी
- कमिश्नर ऑफ चीफ रेलवे सेफ्टी के नेतृत्व में 55 इंजीनियरों की टीम ने लिया जायजा
- स्पेशल ट्रेन से लिया गया ट्रायल

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रोहतक-भिवानी रेलवे मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेनें चलाने के लिए शनिवार को रेलवे अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक का फाइनल ट्रायल लिया। ट्रेन को भी चलवाकर देखा गया। मात्र 40 मिनट के अंदर रोहतक से भिवानी तक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन पहुंच गई। अब यात्रियों को भिवानी तक जाने में 20 मिनट कम समय लगेगा। जल्द ही रेलवे मार्ग पर विद्युत संचालित ट्रेनें चालू हो जाएंगी।
रोहतक विद्युतीकरण के चीफ कार्यालय अधीक्षक सुधीर हुड्डा ने बताया कि मुंबई से ट्रायल के लिए कमिश्नर ऑफ चीफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएम) सुशील चंद्रा की अगुवाई में 55 इंजीनियरों की टीम ने भिवानी-रोहतक का 49 किलोमीटर लंबा ट्रैक चेक किया। ट्रायल के लिए भिवानी-रोहतक ट्रैक पर 50 मिनट प्रति घंटे ट्रेन दौड़ाई गई। ट्रायल के लिए आए सीआरएम और बीकानेर मंडल के डीआरएम ने इलेक्ट्रॉनिक मापदंड की जांच की। इस रूट पर प्रति 200 मीटर की दूरी पर लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक चैनल, इंटरलॉकिंग और लाइन की चेकिंग की।
विज्ञापन

शनिवार को मुंबई से स्पेशल ट्रेन में आए सीआरएम सुशील चंद्रा, बीकानेर मंडल के डीआरएम एके दुबे, सीनियर डीसीएम सीआर कुमावत के नेतृत्व में विद्युतीकरण की जांच की गई। इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन का ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। कमिश्नर ऑफ रेलवे वेस्टर्न द्वारा अब जल्द ही सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी कर इस रूट पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन चलाने को हरी झंडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी से रोहतक रूट पर आने-जाने वालों के लिए अब यह सफर जल्द ही सुगम हो जाएगा। भिवानी से रोहतक जाने वाले यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन अब 40-45 मिनट लगेंगी। यानी, हर यात्री की 15 से 20 मिनट बचेंगी। भिवानी-रोहतक रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है।
पहले ही दिन सीआरएम ने लिया डबल ट्रायल
इस रूट पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन शीघ्र दौड़ने लग जाए, इसके लिए सीआरएम टीम ने पहले ही दिन डबल ट्रायल लिया। सुबह साढ़े सात बजे सीआरएम की स्पेशल ट्रेन ट्रायल के लिए यहां पहुंची। इसके बाद भिवानी-रोहतक ट्रैक पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन दौड़ाकर स्पीड मानक चेक किए। भिवानी से दिल्ली तक नई लाइन पर ट्रायल के लिए अप-डाउन किया। दिल्ली से ट्रायल ट्रेन वापस शनिवार शाम 7 बजकर 40 मिनट पर यहां पहुंची।
इलेक्ट्रॉनिक वायर में 25 हजार वॉट दौड़ेगा करंट
सीआरएम इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक पोल और वायर के सेफ्टी प्वाइंट चेक किए। इन वायर में 25 हजार वाट करंट दौड़ेगा, जिससे इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन चलाई जाएगी।
पूरी तरह सफल रहा ट्रायल
रोहतक के चीफ कार्यालय अधीक्षक सुधीर हुड्डा ने बताया कि रोहतक भिवानीविद्युतीकरण का शनिवार को किया गया ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। विभाग द्वारा भिवानी-रेवाड़ी और भिवानी-हिसार विद्युतीकरण का ट्रायल भी जल्द ही होगा।


एक सप्ताह में मिलेगा सेफ्टी सर्टिफिकेट
मानकों की लगभग जांच कर ली गई है। करीब एक सप्ताह के अंदर रेलवे द्वारा प्रक्रिया पूरी कर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसके बाद इस रूट पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन सामान्य रूप से दौड़ने लगेंगी। अगले माह तक आरंभ में ही इस रूट पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन चलाए जाने का प्रयास है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
-सुशील चंद्रा, कमिश्नर ऑफ चीफ रेलवे सेफ्टी



फोटो परिचय
17 रोह 15
रोहतक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से विद्युत संचालित इंजन को जोडने का सिग्नल देता रेलवे कर्मचारी
17 रोह 16
रोहतक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को भिवानी के लिये रवाना करते रेलवे अधिकारी
17 रोह 19
ट्रेन को चलाने का सिग्नल देता कर्मचारी




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed