फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक के युवाओं से मिलेंगे टॉपर्स

रोहतक के युवाओं से मिलेंगे टॉपर्स

Fri, 24 Nov 2017 03:22 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के युवाओं से मिलेंगे टॉपर्स
रोहतक के युवाओं से मिलेंगे टॉपर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अमर उजाला एजूकेशन के टॉपर्स टूर कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार यानी 28 नवंबर को रोहतक में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में रोहतक के युवाओं को पीसीएस, आईआईटी और पीएमटी टॉपर्स से मिलने का मौका मिलेगा।
ऐसे युवा छात्र जो प्रशासनिक सेवाओं, इंजीनियरिंग अथवा मेडिकल में से किसी एक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर इन टॉपर्स से कामयाबी की सही रणनीति जान सकते हैं। इस कार्यक्रम में एक स्पेशल सेशन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र टॉपर्स से सीधे तौर पर अपने सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमर उजाला एजूकेशन देश के विभिन्न शहरों में टॉपर्स टूर कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य संबंधित शहर के स्थानीय छात्रों को टॉपर्स से मिलने का मौका देना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान मन में उठने वाले तमाम सवालों का निदान करना है। टॉपर्स टूर का यह आयोजन रोहतक में टैगोर ऑडिटोरियम, एमडीयू रोहतक में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को स्कॉलर रोजरी स्कूल द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छात्रों का प्रवेश नि:शुल्क है। यह कार्यक्रम सुबह 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर-8814888602, 8396912482 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed