फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चाय की दुकान में रखे बिजली के बिल

चाय की दुकान में रखे बिजली के बिल

Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
चाय की दुकान में रखे बिजली के बिल
चाय की दुकान में बिजली के बिल
विज्ञापन

बौंदकलां कस्बा के उपभोक्ता हुए परेशान, प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने चाय की दुकान पर बिल का बंडल रखकर झाड़ा पल्ला
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिल बांटने वाली निजी एजेंसी ने इस बार चाय की दुकान पर बिजली के बिल पटक कर अपने काम की इतिश्री कर ली। उपभोक्ताओं को जब इसकी जानकारी मिली तो चार की दुकान पर पहुंचकर बिल लेने पहुंच गए। कस्बे के करीब 1500 उपभोक्ताओं को इस लापरवाही के चलते परेशानियां झेलनी पड़ी। निगम ने पूर्व सैनिकों से काम छीनकर किसी प्राइवेट एजेंसी को बिल वितरण और मीटर रीडिंग का कार्य सौंपा हुआ है। पहले ही बिजली बिल पर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली निगम ने बौंदकलां में 2500 घरेलू उपभोक्ताओं और 500 के लगभग गैर घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली के बिल की अदायगी के लिए दो व तीन नवंबर की डेट दे रखी है लेकिन अंतिम दिन तक उपभोक्ताओं को प्रतिष्ठानों पर बिजली बिल मुहैया नहीं हो पाए।
निजी कंपनी के कर्मचारियों ने घरों में बिजली बिल पहुंचाने की बजाय एक चाय की दुकान पर बिल रखकर अपनी जिम्मेवारी पूरी कर ली। बिजली बिल अदायगी की अंतिम तारीख होने के बावजूद भी ये कर्मचारी नौ बजे तक इन बिलों को लेने नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने स्वयं ही चाय की दुकान पर पहुंचकर ये बिल लिए और इसके बाद बिल का भुगतान किया। इसके बाद जब अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो इन बिलों के बंडल को बिजली कार्यालय में रखवाया गया और इसके बाद ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर बिल लेकर भुगतान किया। इस बार बिजली निगम ने जो बिजली बिल भेजे है, उनको देखकर उपभोक्ताओं अचरज में है। बिजली उपभोक्ता पप्पू धारीवाल, रोहताश जांगड़ा, सतबीर सिंह, बलबीर सिंह आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि इस बार बिजली बिल काफी ज्यादा आया हुआ है। इतना जमा करवाना उनके बस की बात नहीं है। इसके साथ ही कई बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली मीटरों द्वारा ज्यादा रीडिंग निकालने की शिकायत भी मौके पर मौजूद जेई प्रवीन कुमार से की है।
विज्ञापन

तीन व छह नवंबर को भी जमा किए जाएंगे बिजली बिल : जेई
बौंदकलां फीडर के जेई प्रवीन कुमार ने कहा कि बिजली बिलों के वितरण में देरी का कारण कर्मचारी नए होना है। इनको घरों की जानकारी नहीं थी। भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं होगी। जो बिजली बिल वितरित नहीं हुए हैं, उनको वितरित करवाया जा रहा है। बिलों की देरी के चलते ही बिजली निगम ने 3 नवंबर और 6 नवंबर को भी बौंदकलां कार्यालय में ही बिजली बिल भरने की व्यवस्था करवाई है। जेई ने बताया कि पहले पूरी रीडिंग नहीं ली जाती थी। अब की बार वास्तविक रीडिंग के आधार पर बिजली बिल भेजा गया है। जिन उपभोक्ताओं ने जांच के लिए आवेदन किया था। उनकी मौके पर बिजली कर्मचारी भेजकर मीटर की जांच करवा दी गई है। अब ग्रामीणों की कोई भी शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed